
अब तेज आवाज वाले बाइक साइलेंसर पुलिस की रडार पर, मकान ही नहीं इनपर भी चल रहा बुल्डोजर, Video
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा लगाए गए तेज ध्वनि पर प्रतिबंद के बाद लाउड स्पीकरों और डीजे पर ही नहीं, बल्कि तेज आवाज करने वाले बाइक साइलेंसरों पर भी नकेल कसी जा रही है। सूबे की अलीराजपुर पुलिस ने ऐसे बाइकरों पर सख्ती करनी भी शुरू कर दी है। यहां पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान चलाकर तेज आवाज करने वाले बाइक साइलेंसरों को भी जब्त करने की करवाई की जा रही है। यही नहीं, कार्रवाई स्वरूप पुलिस तत्काल ही इन साइलेंसरों को निकाल रही है और उन्हें अनोखे ढंग से नश्ट भी कराया जा रहा है।
रविवार को इन्हीं जब्त किए गए तेज आवाज वाले करीब तीन दर्जन साइलेंसरों को अलीराजपुर की ट्रैफिक पुलिस ने रोड रोलर चला कर नष्ट किया है। बताया जा रहा है कि शहर की ट्रैफिक पुलिस को शहर में दौड़ रही तेज आवाज वाले साइलेंसरों की बाइकरों से जुड़ी शिकायतें लगातार मिल रही थी। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने इस पर लगाम लगाने के लिए अवैध साइलेंसर के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया है।
पुलिस ने साइलेंसरों पर चलाया रोड रोलर
पुलिस ने चेकिंग के दौरान कई बाइकों पर शोर मचाने वाले साइलेंसर पाए गए, जिन्हें कार्रवाई स्वरूप तत्काल पुलिस ने बाइकों से निकाल लिया। यही नहीं जब्त किए गए सभी साइलेंसरों को आज अनोखे ढंग से नष्ट भी कर दिया गया है। पुलिस ने यातायात थाने के सामने सड़क पर ये कार्रवाई की गई है। फिलहाल, कार्रवाई के इस अनोखे अंदाज पर शहर की पुलिस की सराहना भी की जा रही है।
Published on:
17 Dec 2023 08:04 pm
बड़ी खबरें
View Allअलीराजपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
