16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के अलीराजपुर में दिल दहला देने वाली घटना, फांसी पर लटके मिले 5 शव, पुलिस भी हैरान

MP Crime News: मध्य प्रदेश के आलीराजपुर का मामला, मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच

less than 1 minute read
Google source verification
Alirajpur news

MP Crime News: मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले में एक साथ पांच शव मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां राउडी गांव में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे फांसी पर लटके मिले। घटना के बाद से ही इलाके में दहशत है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक गुनेरी पंचायत के राउडी गांव के एक घर में राकेश सिंह, पत्नी ललिता, बेटी लक्ष्मी, बेटा प्रकाश और अक्षय के शव घर में ही फंदे पर लटके मिले। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि ये आत्म हत्या नहीं है। उन्होंने मामले में हत्या की आशंका जताई है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने की जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अब तक ये पता नहीं चल पा रहा है कि ये मामला हत्या का है या फिर आत्महत्या का। पुलिस दोनों ही एंगल से मामले की जांच में जुटी है। आलीराजपुर एसपी राजेश व्यास भी घटनास्थल पर पहुंचे। परिवार के पड़ोस में रहने वाले लोगों के बयान लिए जा रहे हैं।

हत्या या खुदकुशी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राकेश सिंह एक किसान हैं। सुबह जब ग्रामीणों ने उनके शव फंदे पर लटके देखे, तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को तुरंत जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही साफ हो जाएगा कि यह हत्या है या खुदकुशी।

ये भी पढ़ें: BNS New Laws Benefits: अब यौन शोषण के लिए झूठे वादे करना भी अपराध, जानें नए कानून से आपको क्या-क्या लाभ