13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिम्मेदार मौन, कार्रवाई करेगा कौन!

अवारा पशुओ का आतंक, सांड ने किया कई लोगों को घायल, बीच बाजार में सब्जी मंडी लगने से होती है परेशानी

2 min read
Google source verification

image

Shruti Agrawal

Jul 05, 2017

alirajpur

alirajpur

आलीराजपुर. नगर के मुख्य मार्ग में बीच सड़क पर सब्जी मंडी लग जाने से आवारा पशुओं का जमावड़ा लग रहा है। इससे आवारा पशु आपस में लड़कर आतंक मचाते हैं। वहीं बीच बाजार में सब्जी मंडी लग जाने से आए दिन जाम की स्थिति लग जाती है, लेकिन इस और कोई भी जिम्मेदार विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।


मंगलवार को एक अवारा सांड ने एक महिला को इस तरह उछाला की वह बुरी तरह घायल हो गई। जिसे प्राथमिक उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। उक्त घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वही एक दिन पूर्व भी सांड ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया था। लोगों ने आक्रोश जताते हुए प्रशासन से मांग की है कि बीच बाजार मे लगने वाली सब्जी बाजार को स्थानी सब्जी मंडी में परिवर्तित किया जाए। ताकी इस प्रकार की घटनाए ना हो।
लगता है जाम
नगर के हृदय स्थल कहा जाने वाला मुख्य मार्ग नीम चौक में बाहर से आने वाले ग्रामीण अपनी सब्जी की दुकाने बीच बाजार में लगा देते हैं। इससे वहां से गुजरने वाले वाहनो को निकलने में परेशानी आती है और आए दिन जाम की स्थिति बनती है। वहीं मुख्य मार्ग पर लोगों के द्वारा बेहिचक चार पहिया वाहन बीच सड़क पर खड़े कर दिए जाते हैं। इससे जाम की स्थिति निर्मित होती है। दुकानदारों द्वारा भी अपनी दुकान के सामान को सड़क पर फेलाकर रख देते है जिससे दुकान पर आने वाले ग्राहक अपने दो पहिया वाहन भी सड़क पर खड़ा कर दुकानों पर जाते हैं। इसके चलते यातायात पर दोहरी मार पड़ती है और पैदल चलने वाले राहगीरों को भी कई परेशानी आती है। नगर के मुख्य मार्ग पर बीच बाजार में सब्जी की दुकान लगना,बीच रास्ते पर थेला व्यवसाई का खड़ा रहना, दुकानदारों द्वारा अपनी दुकान का सामान सड़क पर फेलाना आम बात हो गई है। जिम्मेदार विभाग कार्रवाई तो करता है, लेकिन केवल दिखावे के लिए, पूर्व में भी कई बार पूरा प्रशासनिक अमला दल बल के साथ कई बार निकला, लेकिन केवल औपचारिकता निभाकर पुन: लौट गया। प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा आए दिन हो रहे बाधित यातायात को सुचारू रूप देने के लिए सड़क के दोनो किनारों पर पीली लाइन भी डाली गई थी, लेकिन दुसरे दिन लाइन डालकर भूल गए। मार्ग बाधित होने के कारण दो पहिया एवं चार वाहनो को निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसके चलते कई वाहन आपस में टकरा भी जाते हंै और छोटी छोटी बाते कई बार बड़ा रूप ले लेती है।