
Damoh BJP Leader Murder Case (फोटो- Patrika.com)
mp news: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में पुलिस ने बीते मंगलवार को सागर-दमोह रोड पर नर्सरी के सामने पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राजपूत की मौत का पर्दाफाश कर दिया है। जांच में पुलिस ने भाजपा नेता की कार से कुचलकर हत्या करना पाई है। हालांकि प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे सड़क हादसा मान रही थी। इधर, जांच में सामने आया कि कार सवार आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते जानबूझकर कुचलकर भाजपा नेता को मौत के घाट उतारा है।
मामले में खास बात यह है कि घटना के वक्त दो लोग मौजूद थे, जिन्होंने बताया कि हादसे के दौरान एक महिला हैंडपंप से पानी भर रही थी, इस मंजर को देखकर बेहोश हो गई थी। वहीं, नजदीक में गन्ने का ठेला लगाने वाला व्यक्ति था, जो घटना से सहम गया था। पुलिस ने दोनों के बयान लिए और उसी आधार पर जांच शुरू की।
मृतक देवेन्द्र पिता गजराज सिंह राजपूत 42 निवासी ग्राम बरमासा की हत्या के बाद से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। इधर, प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। न्यू बस स्टेंड पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। इसी दौरान कार छोड़कर भागते हुए आरोपी देखे गए। कार क्रमांक एमपी04एसजे0999 बताई जा रही है। पुलिस ने वैभव सिंह राजपूत, विशाल सिंह राजपूत और अभिषेक सिंह राजपूत सभी निवासी ग्राम बरमासा को हत्या का आरोपी बनाया है।
एसपी आनंद कलादगी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक ने विशेष टीम गठित की गई थी। घटना के २४ घंटे के भीतर ही हत्यारों का पता लगा लिया गया। भौतिक साक्ष्य, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची कि यह हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या थी। पुलिस के अनुसार पुलिस ने आरोपी वैभव सिंह राजपूत और विशाल सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी अभिषेक सिंह राजपूत फरार बताया जा रहा है। घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक और आरोपियों के बीच सरपंची चुनाव और पुरानी रंजिश को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। इसी रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें दबिश दे रही हैं।
घटना में दो साक्ष्य सामने आए थे, जिनके बयानों से हत्या की पुष्टी हुई। न्यू बस स्टेंड पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। उसमें तीनों आरोपी हत्या करने के बाद कार छोड़कर भागते दिखे। साक्ष्यों और पुरानी रंजिश के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया है। दो आरोपी हिरासत में ले लिए गए हैं। एक की तलाश की जा रही है।- आनंद कलादगी, पुलिस अधीक्षक दमोह (mp news)
Published on:
13 May 2026 10:09 pm
बड़ी खबरें
View Allदमोह
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
