
police
आलीराजपुर. पिछले दिनों पुलिस के मुंशी के साथ जोबट-उदयगढ़ मार्ग पर लूट की घटना घटित हुई थी। उक्त पुलिसकर्मी कोर्ट का कार्य निपटा कर वापस अपने गंतव्य की ओर आ रहा था। तभी रास्ते में रोककर मारपीट करते हुए आरोपितों ने लूटपाट की थी। पुलिस ने जांच-पड़ताल कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जोबट पुलिस ने संदिग्ध रूप से घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार कर उससे चांदी के कड़े जब्त किए। शनिवार को प्रेसवार्ता कर एसपी विपुल श्रीवास्तव व एएसपी सीमा अलावा ने दोनों की जानकारी दी।
एसपी श्रीवास्तव ने बताया की जोबट-उदयगढ़ मार्ग 19 फरवरी को उदयगढ़ थाने में पदस्थ आरक्षक मोतीलाल चौधरी न्यायालय के काम से जोबट में चालानी कार्रवाई, राशि जमा कराने एवं डाक वितरण कर बाइक से वापस आ रहे था। तभी रास्ते में आरोपितों ने रणबयड़ा क्षेत्र में किे्रकेट बल्ले से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई गई। इससे आरक्षक का दाहिना हाथ फेक्चर हो गया एवं अन्य अंदरूनी चोट आई। आरोपितों ने आरक्षक के पास बेग में रखी समन शुल्क की राशि, डाक के दस्तावेज व पर्स में रखे 2500 रुपए, आधार कार्ड और एटीएम कार्ड निकालकर फरार हो गए। इसकी रिपोर्ट आरक्षक ने कोतवाली मे दर्ज करवाई। घटना की विवेचना के दौरान 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
एसपी श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त घटनाक्रम के दौरान आरोपी राकेश भील एवं छगन भील गुजरात में मजदूरी करते हैं व ग्राम घोंघसिया के निवासी है। जिन्होंने लूटपाट की नियत से रणबयडा क्षेत्र में खड़े थे और वहां पर क्रिकेट खेल रहे बाकी लोगों से जाकर उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में अब जो भी निकलेगा। उससे मारपीट कर रुपए लूट लेंगे।
आरक्षक मोतीलाल ने पुलिस ड्रेस के उपर जैकेट पहनी था। जिसे आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इस घटनाक्रम में नियारसिंह, कमलेश, करमसिंह जाति भील व 2 अन्य नाबालिग आरोपी पकड़े गए। एसपी ने बताया की उक्त घटना पर उनके द्वारा 10 हजार रुपए का पुरस्कार रखा था। सभी आरोपियों से पूछताछ के दौरान ऐसा प्रतीत होता है कि उनके द्वारा पहला अपराध किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपयिों में से 5 युवक वर्तमान में पढ़ाई कर रहे हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी उदयगढ़ राजू मकवाना, प्रधान आरक्षक एमएस हारडा, निर्मल पाटिल, मनीष, हरीश, आरक्षक राकेश मोरी, जुवानसिंह बामनिया, वीरेंद्र, श्यामनारायण का योगदान रहा।
चांदी के कड़े लेकर घूम रहा युवक पकड़ाया
एसपी श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बैंक आफ इंडिया के पास छोटा बस स्टैंड जोबट में एक संदिग्ध युवक चांदी के गहने बेचने के लिए घूम रहा था। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक प्रियंकी तोमर, प्रधान आरक्षक रवींद्र जाट, आरक्षक गजेंद्र को बस स्टैंड पर भेजा। मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के अनुसार उक्त युवक को पकडक़र पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति के पास से एक कपड़े की थैली में 3 चांदी के कड़े एवं 4 चांदी की चुडिय़ा मिली। आरोपी को थाने मे ले जाकर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम भियसिंह कटारा निवासी देलघाटा टांडा जिला धार बताया। उक्त चांदी की कीमत 40 हजार रुपए आंकी गई है। एसपी श्रीवास्तव ने बताया की देलघाटा निवासी रगन उक्त आरोपी का चचेरा भाई होकर धार जिले में कानवन थाना क्षेत्र के तहत 70 लाख रूपए के सोने-चांदी के गहनों की लूट का आरोपी है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज जांच शुरू कर दी है।
Published on:
25 Feb 2018 03:52 pm
बड़ी खबरें
View Allअलीराजपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
