
मध्य प्रदेश में प्रशासनिक दावों ( administrative claims ) के उलट आवारा कुत्तों ( stray dogs ) का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सूबे के अलीराजपुर जिले ( alirajpur district ) से सामने आया है, जहां सड़क पर घूमते इन आवारा कुत्तों के काटने से एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, हमले के दौरान कुत्तों ने युवक को इस कदर नोचा था कि इलाज के दौरान उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि नानपुर में 22 वर्षीय जितेंद्र नाम के युवक की मौत कुत्ते के काटने से हो गई। युवक को करीब 20 दिन पहले कुत्तों के झुंड ने काटा था। जितेंद्र ने एंटी रेबीज की तीन डोज की जगह मात्र एक ही डोज लिया था। 3 दिन पहले युवक की तबीयत अचानक खराब होने से परिजनों ने उसका इलाज गुजरात के बड़ौदा और इंदौर में कराया। बताया जा रहा है कि इंदौर में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक के इलाज में जुटे डॉक्टर ने रेबीज से मौत होने की पुष्टि की है।
हालांकि इस मामले में मृतक युवक और उसके परिजन की भी लापरवाही सामने आई है। अगर समय पर जितेंद्र ने एंटी रेबीज की तीन डोज लगवा ली रहती, तो शायद आज उसकी जान बच सकती थी। बता दें कि इससे पहले राजधानी भोपाल में भी कुत्तों के काटने के कई मामले पहले भी सामने आ चुके है।
Updated on:
10 May 2024, 8:13 AM IST
Published on:
10 May 2024, 8:13 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.