5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 10 नए पाठ्यक्रमों की मिलेगी मंजूरी, फीस वृद्धि समेत 25 प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सत्र 2022-23 से फीस वृद्धि मामले को लेकर कार्य परिषद आज आखिरी मुहर लगा सकती है। निर्णय लेने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन साइट नोटिफिकेशन जारी करेगा। नोटिफिकेशन पर नए फीस लिस्ट जारी करेगा। कार्यपरिषद संकायवार प्री-पीएचडी प्रोग्राम पर मुहर के साथ ही 25 जून को हुई विद्वत परिषद की बैठक में लिए गए फैसलों पर भी मुहर लगाने का निर्णय लेगी।

2 min read
Google source verification
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 10 नए पाठ्यक्रमों की मिलेगी मंजूरी, फीस वृद्धि समेत 25 प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 10 नए पाठ्यक्रमों की मिलेगी मंजूरी, फीस वृद्धि समेत 25 प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

प्रयागराज: इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में आज होने वाले कार्य परिषद की बैठक कई मायनों में महत्वपूर्ण साबित होने जा रही है। इस बैठक में शामिल होने वाले सदस्य फीस वृद्धि जैसे कई मामलों पर आखिरी मुहर लगाएंगे। इसके अलावा विश्वविद्यालय में शुरू किए जाने वाले 10 नए पाठ्यक्रमों व कंबाइंड प्री पीएचडी पर भी मंजूरी भी दी जा सकती है।

विश्‍वविद्यालय कर्मियों के स्‍थायीकरण करने को लेकर होगा विचार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सत्र 2022-23 से फीस वृद्धि मामले को लेकर कार्य परिषद आज आखिरी मुहर लगा सकती है। निर्णय लेने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन साइट नोटिफिकेशन जारी करेगा। नोटिफिकेशन पर नए फीस लिस्ट जारी करेगा। कार्यपरिषद संकायवार प्री-पीएचडी प्रोग्राम पर मुहर के साथ ही 25 जून को हुई विद्वत परिषद की बैठक में लिए गए फैसलों पर भी मुहर लगाने का निर्णय लेगी। इसके अलावा विश्‍वविद्यालय कर्मचारियों के स्थायीकरण और छुट्टियों सहित कई प्रस्ताव भी कार्यपरिषद में रखे जाएंगे। इन सभी मुद्दों पर आज कार्य परिषद बैठक में शामिल सभी सदस्यों से विचार विमर्श करने के बाद निर्णय लेगी।

छात्रों के आंदोलन के बीच होगा बैठक

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बुधवार को कार्य परिषद की बैठक बहुत ही महत्वपूर्ण है। पिछले काफी दिनों से फीस वृद्धि के विरोध में विश्वविद्यालय के छात्र आंदोलन रत है। इन्ही सब के बीच आज कार्यपरिषद फीस वृद्धि के निर्णय पर फैसला लेगा। इसके साथ ही कंबाइन प्री-पीएचडी प्रोग्राम और नए फीस स्ट्रक्चर को लेकर होगा। कार्यपरिषद की मुहर के बाद सत्र 2022-23 से पीएचडी में नया फीस स्ट्रक्चर लागू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, बाढ़ पीड़ितों का पूछा हाल और अधिकारियों को दिए निर्देश

10 नए पाठ्यक्रम की होगी शुरुआत

बुधवार को होने वाले कार्य परिषद बैठक में पास किए गए 10 पंचवर्षीय इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रमों पर भी कार्यपरिषद मुहर लगाएगी। इन पाठ्यक्रमों में सत्र 2023-23 से प्रवेश होगा। कार्य परिषद में 25 से अधिक प्रस्तावों पर मुहर लगेगी।