7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

माफिया अतीक के कब्जे से छुड़ाई जमीन पर महाकुंभ से पहले बनेंगे 700 फ्लैट, अभी बनें 76 फ्लैट

Atique Ahmed: कुख्यात अपराधी रहे अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई जमीन पर योगी सरकार ने साढ़े चार करोड़ लगाकर 76 फ्लैट बनाए गए हैं। शुक्रवार को सीएम योगी ने 76 फ्लैट्स की चाबियां लाभार्थियों को सौंपी दी है।

2 min read
Google source verification
700 flats to be built before Mahakumbh on land freed from Mafia Atiq

प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने कब्जा मुक्त कराई गई जमीनों पर पीएम आवास योजना के तहत गरीबों के लिए फ्लैट बनाने का प्रस्ताव शासन के पास भेजा है।

Atique Ahmed: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ ने दबंगई के बल पर झलवा, सुलेमसराय, चकिया, नैनी, कसारी- मसारी और झूंसी नैनी में बेशकीमती जमीन पर कब्जा कर लिया था। समय बीतने के साथ जब जमीनों के अभिलेखों की पड़ताल हुई तो जमीन माफिया के बजाय नगर निगम और अन्य विभागों की निकली। ज्यादातर कब्जे वाली जमीन पर माफिया और उसके करीबियों ने मकान भी बनवा लिया था।

माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीनों पर अब गरीबों के लिए मकान तैयार होने जा रहा है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने डेढ़ हजार फ्लैट तैयार करने का प्रस्ताव शासन के पास भेजा है। महाकुंभ 2025 के पहले 700 फ्लैट निर्मित करने की तैयारी भी कर ली गई है।

यह भी पढ़ें: बांदा में बड़ा हादसा; करंट से पिता और 2 पुत्रों की मौत, खेत में धान का बीज डालने गए थे तीनों
सीएम योगी ने 76 फ्लैट्स की चाबियां लाभार्थियों को सौंपी
शासन से हरी झंडी मिलते ही प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह प्रक्रिया ठीक उसी तरह है, जिस तरह से लूकरगंज में माफिया अतीक अहमद की कब्जे वाली तीन बीघा जमीन को मुक्त कराकर पीएम आवास योजना के तहत 76 फ्लैट निर्माण कराए गए। यहां पर बने फ्लैट के आवंटियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज खुद चाबी सौंपी।

माफिया अतीक अहमद अपने दबंगई के बल पर प्रयागराज में कई जगहों पर जमीन कब्जा कर लिया था। समय बीतने के साथ जब जमीनों की पड़ताल हुई तो जमीन माफिया के बजाय नगर निगम, और अन्य विभागों की निकली। कब्जे वाली जमीन पर माफिया और उसके करीबियों ने मकान भी बनवा लिया था। प्रशासन के निर्देश पर पीडीए ने कुछ स्थानों पर अवैध निर्माण को ढहा भी दिया है। इस तरह से नजूल और अस्थान की 20 बीघा से अधिक जमीन को माफिया के कब्जे से मुक्त कराया जा चुका है।


प्रयागराज के झूंसी में बनेंगे 500 फ्लैट
प्रयागराज विकास प्राधिकरण यानी पीडीए ने कब्जा मुक्त कराई गई जमीनों पर पीएम आवास योजना के तहत गरीबों के लिए फ्लैट बनाने का प्रस्ताव शासन के पास भेजा है। पीडीए की प्लानिंग के अनुसार पीएम आवास योजना के तहत नैनी में 400 और झूंसी में 500 फ्लैट के निर्माण किए जाएंगे। इसी तरह झलवा में 300, चकिया, फाफामऊ और सुलेमसराय में 100-100 फ्लैट बनाने की तैयारी शुरू है।