26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीन देशों के बीच लिखी गई प्रेम कथा, 12 साल बाद श्रीलंका से भारत आकर लिए सात फेरे, फिर मच गया हड़कंप

कौशाम्बी जनपद के कदाधाम क्षेत्र के निवासी लल्लू राम ठेकेदारी करते थे। लल्लू की मौत के बाद करीब 12 साल पहले उनका मझला बेटा सऊदी अरब कमाने गया। वहां वह कपड़ा बनाने वाली कंपनी एटलांटा में काम करने लगा। वहीं पर श्रीलंका को कोलंबो की मधुशा भी काम करती थी। साथ काम करने के दौरान दोनों में प्रेम हो गया।

2 min read
Google source verification
तीन देशों के बीच लिखी गई प्रेम कथा, 12 साल बाद श्रीलंका से भारत आकर लिए सात फेरे, फिर मच गया हड़कंप

तीन देशों के बीच लिखी गई प्रेम कथा, 12 साल बाद श्रीलंका से भारत आकर लिए सात फेरे, फिर मच गया हड़कंप

प्रयागराज: अगर किसी को सच्चा प्यार जाए तो वह मरते दम तक साथ निभाता है। ऐसे ही एक कहानी प्रयागराज से सटे कौशाम्बी जिला में देखने को मिला। 12 साल तक प्रेम के बंधन में बढ़ने वाले श्रीलंका की रहने वाली मधुशा और भारत के रहने वाले बलराम एक दूसरे के हो गए। तीन देशों के बीच लिखी गई इस प्रेम कथा में शामिल होने के लिए हर कोई बेताब नजर आया।श्रीलंका से टूरिस्ट वीजा लेकर आई युवती ने शनिवार को जिले के युवक के साथ बौद्घ रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। बलराम और मधुशा की मुलाकात सऊदी अरब की एक कपड़ा कम्पनी में हुई थी। विदेशी दुल्हन को देखने के लिए गांव वालों में हड़कंप मचा है।

कौशाम्बी जनपद के कदाधाम क्षेत्र के निवासी लल्लू राम ठेकेदारी करते थे। लल्लू की मौत के बाद करीब 12 साल पहले उनका मझला बेटा सऊदी अरब कमाने गया। वहां वह कपड़ा बनाने वाली कंपनी एटलांटा में काम करने लगा। वहीं पर श्रीलंका को कोलंबो की मधुशा भी काम करती थी। साथ काम करने के दौरान दोनों में प्रेम हो गया। इसके बाद वह 12 साल तक रिलेशनशिप में रहे। इसके बाद दोनों युगल श्रीलंका जाकर कोर्ट मैरिज कर लिया।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज में महाकुंभ की तैयारी शुरू: दशाश्वमेध और किला घाट होंगे पक्के, श्रद्धालुओं को नहीं होगी दिक्कत

भारत आ कर युगल ने लिए सात फेरे

युवक की इच्छा थी कि वह भारत आकर वह हिन्दू रीति रिवाज में सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधे। इसके बाद मधुशा ने तीन महीने की टूरिस्ट बीजा पर कौशाम्बी पहुंची। इसके बाद परिजनों ने दोनों युगल की धूमधाम से शादी कराई। शादी में सभी रिश्तेदारों और गांव वालों को बुलाया गया। इसके बाद विदेशी दुल्हन को देखने के लिए ग्रामीणों का तांता लगा रहा। 12 साल बाद दोनों जोड़े शादी करने के बाद बेहद खुश हैं।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग