5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इलाहाबाद से प्रयागराज, अब सड़कों और चौराहों के नाम गए बदल, जानिए क्या है पुराने से नए नाम की कहानी

धर्म, शैक्षिक और आस्था की नगरी कहे जाने वाले प्रयागराज लगातार बदलाव किया जा रहा है। आप को बतादें कि मुगलों और अंग्रेजों के जमाने में इस नगरी की सड़कों और मार्गों आदि की पहचान उन्‍हीं के नाम पर प्रसिद्ध रही। अंग्रेज चले गए लेकिन कई वर्षों बाद तक उनके नाम की सड़कें यहां थीं। समय बदला, सत्‍ता बदली तो इनके नाम भी बदलने लगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 11 May 2022, 9:37 AM IST

इलाहाबाद से प्रयागराज, अब सड़कों और चौराहों के नाम गए बदल, जानिए क्या है पुराने से नए नाम की कहानी

इलाहाबाद से प्रयागराज, अब सड़कों और चौराहों के नाम गए बदल, जानिए क्या है पुराने से नए नाम की कहानी

प्रयागराज: संगमनगरी के नाम से जाने जाना वाला शहर योगी सरकार बनते ही प्रयागराज के नाम से जाने जाना लगा। भाजपा सरकार ने इलाहाबाद से प्रयागराज नाम बदल दिए थे। इस परिवर्तनशील जमाने में हर कोई बदलाव चाहता है। इसी क्रम में अब प्रयागराज नगर निगम ने सड़कों व चौराहों के नाम बदले हैं।

धर्मनगरी के नाम से जाना जाता है प्रयागराज

धर्म, शैक्षिक और आस्था की नगरी कहे जाने वाले प्रयागराज लगातार बदलाव किया जा रहा है। आप को बतादें कि मुगलों और अंग्रेजों के जमाने में इस नगरी की सड़कों और मार्गों आदि की पहचान उन्‍हीं के नाम पर प्रसिद्ध रही। अंग्रेज चले गए लेकिन कई वर्षों बाद तक उनके नाम की सड़कें यहां थीं। समय बदला, सत्‍ता बदली तो इनके नाम भी बदलने लगे। इलाहाबाद का भी नाम बदल गया। अब इसकी पहचान प्रयागराज के नाम से हो गई है। समय के साथ ही अब अन्‍य सड़कों और चौराहों आदि के नाम भी बदले जा रहे हैं।

जानिए इन सड़कों और चौराहों का नया नाम

नगर निगम द्वारा प्रयागराज की चौराहों और सड़कों का नया नाम दिया गया है। नगर निगम ने अलग-अलग क्षेत्रों, सड़कों व चौराहों का नया नामकरण किया है। इन सभी जगहों की अब उनकी पहचान ऋषि-मुनि, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व साहित्यकारों के नाम से होगी। हर व्यक्ति नए नाम से परिचित होना चाहिए इसलिए परिवर्तन किया गया है।

जानिए नए पुराने से नए नाम

बालसन चौराहा - महर्षि भरद्वाज चौराहा

नैनी- अटल बिहारी वाजपेयी नगर

लोप्रेसी चौराहा- डा. श्यामप्रसाद मुखर्जी चौराहा

बमरौली एयरपोर्ट - पं. दीनदयाल उपाध्याय एयरपोर्ट

शिवकुटी -मेला मार्ग शहीद अंबुज सिंह

स्टैनली रोड- महाराणा प्रताप मार्ग

धोबीघाट चौराहा- चौ. चुन्नीलाल मार्ग

मुट्ठीगंज -सालिकराम जायसवाल नगर

अलोपीबाग फ्लाईओवर- शहीद रोशन सिंह कोहली चौराहा

प्रीतम नगर- कैलाश गौतम चौराहा

लूकरगंज -मछली गली स्‍व. सूर्यनाथ नागर रोड

गोबर गली सीएमपी के बगल -चौ. महादेव मार्ग

आर्मी चौराहा -वीर अब्दुल हमीद चौराहा

जानसेनगंज- चौराहा डा. अब्दुल कलाम

यह भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट से आजम खां की जमानत मंजूर, फिर भी जेल से नहीं होंगे बाहर, 89 मामलों में से 88 में मिल चुकी है बेल

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश