11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अशरफ के साले से एसटीएफ को चला पता, कहां छिपी है शाइस्‍ता और जैनब ?

अशरफ के साले ने यूपी एसटीएफ की पूछताछ में बताया कि शाइस्ता और जैनब प्रयागराज में ही शरण ली हैं।

2 min read
Google source verification
Ashraf’s brother in law given clues stf Shaista and zainab taken shelter in prayagraj

यूपी एसटीएफ को अशरफ के साले से जैनब और शाइस्ता परवीन के बारे में अहम सुराग का पता चला है।

उमेश पाल हत्याकांड में फरार 50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन और उसकी देवरानी जैनब फातिमा की तलाश कई दिनों से यूपी एसटीएफ को है। लेकिन वह यूपी एसटीएफ के हाथों लग नहीं रही थी। इसी बीच दिल्ली से अशरफ के साले को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार करके कड़ाई से पूछताछ की तो पता शाइस्ता और जैनब प्रयागराज में ही शरण ली है।

सूत्रों के मानें तो यूपी एसटीएफ ने सद्दाम से उमेश पाल हत्याकांड में फरार उसकी बहन जैनब और अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के बारे में जानकारी ली गई। इनपुट मिलने के बाद से पुलिस और एसटीएफ फरार महिलाओं की तलाश में जुट गई है।

सूत्रों की मानें तो एसटीएफ ने सद्दाम के द्वारा बताए गए बातों को क्रॉस चेक भी किया। जैसे- सद्दाम के नए मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल खंगाली गई। इससे उसकी लोकेशन का पता चला। फिर उसके बयानों का मिलान कराया गया।

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार के अलावा ‘INDIA’ के ये बड़े नेता लड़ सकते हैं फूलपुर से लोकसभा चुनाव, सियासत हुई तेज

सद्दाम से दोनों के लोकेशन की दी जानकारी
यूपी एसटीएफ ने सद्दाम से दोनों के लोकेशन की जानकारी दी है। सद्दाम ने खुलासा किया कि उसकी बहन जैनब ने हटवा में ही शरण ली है। वह हटवा से कई बार दिल्ली गई थी। अधिवक्ता विजय मिश्र से भी परिवार की नजदीकियां बताई। हटवा में उसकी बहन जैनब कहां छिपी रही, यह नहीं बताया। पुलिस सद्दाम की बात को सच भी मानकर जानकारियां जुटा रही है।

दोनों की तलाश में जुटी पुलिस
दरअसल, कुछ दिन पहले ही हाईकोर्ट में अपने वकील के पास जैनब फातिमा ने फोटो भी खिंचवाई थी। इसका खुलासा होने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया था। पुराने रिकार्ड के आधार पर पुलिस को यकीन है कि जैनब हटवा के आसपास ही छिपी है। इसी तरह सद्दाम ने शाइस्ता परवीन के बारे में बताया कि जब आखिरी बात उसकी बात हुई थी तब वह चकिया में थीं। चकिया में किसके यहां छिपी थी, यह नहीं पता। सद्दाम के बयान के आधार पर पुलिस तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, बोले- क्या एमपी में महिलाओं को 33% आरक्षण दिया गया