
Atiq Ahmed
Atiq Ahmed : माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की बीते 15 अप्रैल को प्रयागराज में तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के बाद पूरे प्रदेश में हडकंप मच गया था। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशाना लगा था पर सबसे अहम था तीनों शूटरों का आत्मसमर्पण और उनके पास से मिली महंगी और अत्याधुनिक जिगाना व गिरसान पिस्टल थीं, जिनकी थाह लेने के लिए आज भी यूपी पुलिस जांच कर रही है कि आखिर ये पिस्टल गरीब परिवार के अपराधियों तक पहुंची कैसे?
एसआईआटी को मिले हैं अहम सुराग
इस हत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी ( स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम)को अहम सुराग हाथ लगे हैं। लवलेश तिवारी, अरुण मौर्या और सनी ने 15 अप्रैल की रात अतीक और अशरफ को लगातार गोली मारकर मौत के घाट उतारा था। पुलिस को इनके पास से जिगाना और गिरसान पिस्टल मिली थी। तभी से जांच एजेंसियां इसकी तफ्तीश में लगी है। इस तफ्तीश के बाद एसआईआटी को अहम सुराग मिले हैं जिसके बाद अब सबकी निगाहें दिल्ली की तरफ हैं।
कुख्यात गैंगेस्टर जीतेंद्र गोगी ने दिलाई थी पिस्टल ?
एसआईटी को शातिर सनी से पूछताछ में मिले सुराग के अनुसार यह पिस्टल कुख्यात गैंगेस्टर जीतेन्द्र गोगी ने उसे दिलाई थी। ऐसे में 2021 में दिल्ली के रोहणी कोर्ट में मारे गए जीतेन्द्र गोगी के गुर्गों से एसआईटी पूछताछ करेगी।इसके लिए एसआईटी जल्द ही दिल्ली पुलिस से संपर्क कर सकती है।
सनी ने खोला है राज
पुलिस सूत्रों एक अनुसार अतीक-अशरफ के हत्यारों में से एक सनी ने पूछताछ में बताया है कि उसे जीतेन्द्र गोगी ने ही जिगाना व गिरसान पिस्टलें उपलब्ध करवाई थी। इससे गोगी के दुश्मन टिल्लू ताजपुरिया का शिकार करना था, लेकिन उसके पहले ही रोहणी कोर्ट में गोगी की हत्या कर दी गई। इसपर वह दोनों पिस्टल लेकर दिल्ली से भाग आया। इसके बाद अतीक की हत्या में उसका इस्तेमाल किया गया।
सुन्दर भाटी गैंग का सदस्य है सनी
अतीक के हत्यारे हमीरपुर के क़ुरार गांव के रहने वाले सनी पर साल 2016 में पहला केस चेन स्नेचिंग का दर्ज हुआ। इस मामले में पुलिस ने पीछा किया तो उसने पुलिस पर गोली चला दी जिससे उसके ऊपर हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज हुआ। उसके बाद वह नशे के खेल में उतर गया और चार बार हमीरपुर जेल भी गया। इस दौरान उसकी मुलाक़ात पश्चिमी यूपी के कुख्यात गैंगेस्टर सुन्दर भाटी से हो गई। दोनों का साथ ऐसा था कि लोग उसे छोटा भाटी कहकर बुलाते थे।
Published on:
30 May 2023 09:20 am
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
