
प्रयागराज निकाय चुनाव
प्रयागराज के नगर निकाय चुनाव में इस बार भाजपा ने बड़ी बढ़त हासिल की है। पिछले पांच सालों की तुलना करें तो भाजपा के अच्छे खासे वोट बैंक बढ़े हैं। 2017 से 2023 तक BJP के वोट बैंक डबल हो गए। 2017 के नगर निकाय चुनाव में भाजपा से चुनाव लड़ रहीं अभिलाषा गुप्ता नंदी सपा प्रत्याशी विनोद चंद्र दुबे को 63384 वोटों से हराया था।भाजपा ने भी निकाय चुनाव में अब तक छप्पन पूरे किए हैं। और अगली बार पुरी उम्मीद के साथ सौ के आंकड़े को छू लेंगे। बीजेपी का ये दावा है।की प्रयागराज की जनता ने विकास,सुरक्षा,और शुशासन को वोट किया है।
भाजपा प्रत्याशी गणेश केसरवानी ने सपा प्रत्याशी अजय कुमार श्रीवास्तव को 129394 मतों से पराजित किया। यानी इस बार 66010 वोट भाजपा को ज्यादा मिले हैं। गणेश केसरवानी को 235636 वोट पड़े जबकि अजय श्रीवास्तव को 162042 वोट मिले। भाजपाई इस बड़ी जीत से गदगद हो रहे हैं। दरअसल, इस निकाय चुनाव को भाजपाई 2024 में होने वाले लोकसभा सेमीफाइनल भी मान रहे थे।
निकाय चुनाव अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली भाजपा को अपने केंद्रीय मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के गढ़ में ही हार का सामना करना पड़ा। नंदी के वार्ड नंबर 80 में बीजेपी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा।भाजपा के प्रत्याशी विजय वैश्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।जबकि दूसरे स्थान pe सपा के प्रत्याशी इशरत अली चांद ने तगड़ी टकर डी थी
Published on:
14 May 2023 11:43 am
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
