
आमरण अनशन पर बैठे छात्र शाश्वत नितिन भूषण के नाक से निकला ब्लड, छात्रों में आक्रोश
प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ भवन पर छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर चल रहे छात्रसंघ संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में अनशन का 797 दिन व 400% फीस वृद्धि के विरोध में चल रहे आमरण अनशन का 22वां दिन भी जारी है। पिछले 22 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष एवं छात्रसंघ उपाध्यक्ष इलाहाबाद विश्वविद्यालय अखिलेश यादव, छात्र नेता अजय सम्राट, अजय पांडेय बागी, सिद्धार्थ कुमार गोलू को समर्थन देने नीरज कुंदन धरना स्थल पर आए।
वह दिल्ली से वायुयान के द्वारा बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे। जिसके बाद चार पहिया वाहन से धरना स्थल पर समर्थन देने पहुंचे। आमरण अनशन के 22वे दिन धरने पर बैठे छात्र शाश्वत नितिन भूषण के नाक से ब्लड आया जिससे छात्रों में अफरा-तफरी मची तत्काल एंबुलेंस से ले जाकर बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया। आंदोलन को समर्थन देने जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पटेल के नेतृत्व में डीएम सिंह गहरवार के समेत दर्जनों लोग व एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव अविनाश यादव आए।
400% फीस की वृद्धि के विरोध में चल रहे आंदोलन के छात्रों ने चेतावनी करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस मामले का तनिक भी संज्ञान नहीं ले रहा है, विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि कल दिनांक 28 सितंबर 2022 को विश्वविद्यालय में कार्यपरिषद की बैठक आहूत की गई है, पर यह कार्य परिषद की बैठक ऑनलाइन माध्यम से क्यों बुलाई जा रही है जब विश्वविद्यालय खुला है तमाम कार्य फिजिकल बैठकर हो सकते हैं तो ऑनलाइन का क्या औचित्य है इस आंदोलन से आप लोग घबराए हैं अच्छा होगा कि फीस वृद्धि वापस ले लीजिए।छात्रों ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से हम चेतावनी के साथ निवेदन करते हैं कि कार्यपरिषद की बैठक में 400% फीस वृद्धि के मसले पर विचार हो और उसे वापस लिया जाए अन्यथा कार्य परिषद के बैठे प्रत्येक सदस्य को हम बंधक बनाने का काम करेंगे।
फीस वृद्धि आंदोलन में कूदी जनता दल यूनाइटेड, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पटेल ने आकर छात्रों को समर्थन दिया। उन्होंने छात्रों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस आंदोलन में जनता दल यूनाइटेड आपके साथ है और जिस भी तरह से हो सकेगी मदद की जाएगी। जल्द ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी समर्थन मिलेगा। 400% शुल्क वृद्धि के विरोध में व 22 दिनों से चल रहे आमरण अनशन के समर्थन में कई छात्रों ने भू समाधि लेने का किया प्रयास पुलिस प्रशासन से नोक झोंक हुई।
Published on:
27 Sept 2022 07:23 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
