
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा- महाकुंभ से पहले तैयार हो जाएगा परियोजनाओं का कार्य पूरा, प्रयागराज से काशी तक बनेगा कांवर पथ
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या एक दिवसीय दौरे में प्रयागराज पहुंचे हैं। वह महाकुंभ 2025 से पहले प्रयागराज को कई सौगात देने का आश्वासन दिया है। सर्किट हाउस में मीडिया से रूबरू होते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि महाकुंभ से पहले प्रयागराज में कई परियोजनाओं का कार्य पूरा हो जाएगा। इसके अलावा शंकरगढ़ में रिफाइनरी बनेगी और प्रयागराज से काशी तक कांवर पथ तैयार कराया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि प्रयागराज के फूलपुर को नगर पालिका का दर्जा दिखाया जाएगा। सोरांव, बरौत, मांडा खास, करछना, बड़ोखर को नगर पंचायत बनाया जाएगा। डिप्टी सीएम ने उप मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को ससमय तथा गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। महाकुंभ की तैयारियों को तेज करने के निर्देश भी दिए। महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा न हो।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ से पहले प्रयागराज में धर्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 11सितंबर को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। बैठक में विभाग के अधिकारी प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तावित परियोजनाओं की जानकारी देंगे। यूपी के कई बड़े अधिकारी बैठक में शामिल रहेंगे।
गांव का विकास तो देश की उन्नति
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गांव का विकास होगा तो देश की उन्नति होगी। विकसित गांव में जल,स्वास्थ्य, शिक्षा आदि व्यवस्था होनी चाहिए। यूपी में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से यूपी के शहरों के साथ गांव का भी विकास हुआ है।
Published on:
03 Sept 2022 04:23 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
