
भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी के गिरफ्तारी पर बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, कहा- किसी भी मामले में दोषी नहीं बख्शे जाएंगे
प्रयागराज: भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी को लेकर भजता नेताओं में अब बयानबाजी जारी है। इसी क्रम उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बयान दिया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। वह चाहे जो भी हो अगर अपराध करता है तो उसके ऊपर एक समान कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून एक नजर निति से कार्य कर रही है। श्रीकांत त्यागी ने अपराध किया है तो उन्हें सजा मिलनी चाहिए।
उपमुख्यमंत्री ने की टिप्पणी
उपमुख्यमंत्री ने कहा श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी बेबाक टिप्पणी दी है। कहा है कि कोई भी प्रकरण क्यो न हो, कानून अपना काम पूरी ईमानदारी से कर रहा है। किसी भी मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। श्रीकांत ने गलत किया उसपर बुलडोजर चला। आगे भी कानून की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही इस घटना के बाद कार्रवाई से अन्य लोगों के लिए चेतवानी है। कानून को हल्के में लेने वालों का यही हाल होगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीरो टालरेंस की नीति अपनाई
श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के मामले में यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया है। कहा कि 2017 से 2022 तक भाजपा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीरो टालरेंस की नीति अपनाई है। इसके तहत क्रिमिनल के प्रति चाहे राजा हो चाहे रंक हो, सब एक बराबर हैं। कानून की नजर में किसी के साथ भी भेदभाव नहीं होता।
योगिराज की यही है मुख्य पहचान
यूपी के पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह बोले कि किसी ने यदि कानून को हाथ लेने का प्रयास किया तो उनके साथ सख्त से सख्त करवाई की गई है। योगिराज की यही पहचान है। बुलडोजर चलाकर श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण को तोड़ा गया और उसे अरेस्ट किया है। दोनों ही कारवाई उचित है।
Published on:
10 Aug 2022 11:35 am
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
