27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रौद्र रूप में बहने लगी गंगा-यमुना, खतरे के निशान से पार, बाढ़ से घिरे 115 गांव, जलमग्न हुआ प्रयागराज

गंगा-यमुना में जलस्तर बढ़ने से प्रयागराज चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिर गया है। जिसकी वजह से तीन दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क टूट गया है और 115 से अधिक गांव बाढ़ के चपेट से आ गए हैं। शहरी इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने से लगभग 1 लाख परिवार बाढ़ शिविर में ठिकाना बना लिया है।

3 min read
Google source verification
रौद्र रूप में बहने लगी गंगा-यमुना, खतरे के निशान से पार, बाढ़ से घिरे 115 गांव, जलमग्न हुआ प्रयागराज

रौद्र रूप में बहने लगी गंगा-यमुना, खतरे के निशान से पार, बाढ़ से घिरे 115 गांव, जलमग्न हुआ प्रयागराज,रौद्र रूप में बहने लगी गंगा-यमुना, खतरे के निशान से पार, बाढ़ से घिरे 115 गांव, जलमग्न हुआ प्रयागराज,रौद्र रूप में बहने लगी गंगा-यमुना, खतरे के निशान से पार, बाढ़ से घिरे 115 गांव, जलमग्न हुआ प्रयागराज

प्रयागराज: संगमनगरी में गंगा-यमुना विकराल रूप धारण कर चूंकि गंगा-यमुना में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार की सुबह से ही दोनों नदियों में जलस्तर बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली से आ रहे पानी से यमुना उफान पर है। ऐसे में दोनों नदिया दोपहर 12 बजे तक खतरे का निशान पार करके पार करके बहने लगी हैं। गंगा-यमुना में जलस्तर बढ़ने से प्रयागराज चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिर गया है। जिसकी वजह से तीन दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क टूट गया है और 115 से अधिक गांव बाढ़ के चपेट से आ गए हैं। शहरी इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने से लगभग 1 लाख परिवार बाढ़ शिविर में ठिकाना बना लिया है। बाढ़ की विकराल स्थिति देखते हुए जिला प्रशासन ने 100 बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया है और 15 राहत शिविर को सक्रिय किया है।

जाने गंगा-यमुना का जलस्तर

प्रयागराज में गंगा-यमुना के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। 26 अगस्त को सुबह से ही दोनों नदियों में जलस्तर में बढ़ोत्तरी आई है। गंगा-यमुना खतरे के निशान को पार कर गई हैं। गंगा का जलस्तर 84. 85 मीटर व यमुना जा जलस्तर 84.74 मीटर रिकॉर्ड किया गया है। जिले में खतरे का निशान 84.73 मीटर पर हैं। जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए जानकारी दी है कि नदियों का जलस्तर अभी में बढ़ोत्तरी होगी।

इन जगहों से आ रहा है गंगा-यमुना में पानी

प्रयागराज जिलाधिकारी संजय खत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार की सुबह से छोटे गए पानी का असर प्रयागराज की दोनों नदियों में दिखने लगा है। केन नदी से 3.5 लाख क्यूसेक, बेतवा से चार लाख क्युसेट, चंबल नदी का पानी धौलपुर बांध से 9 लाख क्यूसेट पानी, हथनीकुंड बैराज बांध से 4 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इस वजह गंगा-यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने की रफ्तार तेज हो गई है। इसके अलावा उत्तरखंड में हो रही बारिश की वजह से हरिद्वार व कानुपर बैराज व नरोरा बांध से 6 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें: कुम्भ-2025 और भी भव्य एवं दिव्य रूप से हो आयोजित, इसके लिए रूपरेखा करें तैयार अधिकारी- मंत्री जयवीर सिंह

एनडीआरएफ और पुलिस की टीम तैनात

शुक्रवार को जलस्तर में बढ़ोत्तरी को देखते हुए कई इलाकों में एनडीआरएफ और पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। शहर के 35 इलाके और 115 गांव बाढ़ के चपेट में आ गए हैं। बाढ़ में फसे 2400 लोग शुक्रवार को बाढ़ शिविर में ठिकाना बना लिया है। पुलिस बल और एनडीआरएफ के जवानों द्वारा पानी में फसे लोगों को घर से सुरक्षित जगह पहुंचाने का सिलसिला जारी है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 270 नावों और 23 स्टीमर संचालित की जा रही हैं।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में बंद की गई बिजली आपूर्ति

प्रयागराज में लगातार जलस्तर हो रहे जलस्तर बढ़ोत्तरी के चलते बाढ़ ग्रस्त इलाकों में बिलजी आपूर्ति रोक दी गई है। इसके साथ ही गंगा-यमुना के तटीय इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। बाढ़ ग्रस्त इलाका बेली, करेली, रसूलाबाद, बघाड़ा, राजपुर आदि निचले इलाकों में प्रशासन में नजर जमाया है। बाढ़ क्षेत्रों में 24 घंटे जवानों की तैनाती कर दी गई है।