
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
प्रयागराज. हुक्का बार की सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो रेस्टोरेंट के बाहर कैफे (Hookah Bar Run in Cafe Restorent) का बोर्ड लगा हुआ था। कहीं से ये मालूम नहीं पड़ रहा था कि यहां हुक्का बार चलता है। एक बार पुलिस भी भ्रम में आ गई, लेकिन खबर पक्की थी इसलिये पुलिस ने छापेमारी (Police Raid) की और अंदर घुस गई। अंदर का नजारा ही कुछ और था। कैफे और रेस्टोरेंट के नाम पर धड़ल्ले से हुक्का बार चला जा रहा था। अंदर कुछ युवक हुक्का पीते भी मिले। रेस्टोरेंट में हुक्का बार का पूरा इंतजाम जिसे अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने इसका संचालन करने वालो दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
सिविल लाइंस में चल रहा था हुक्का बार
प्रयागराज के सबसे पाॅश इलाके सिविल लाइंस (Allahabad Civil Lines) में बिग बाजार के पीछे 'द मिस्ट’ (The Mist) नाम से एक कैफे रेस्टोरेंट चल रहा था। पुलिस को उसमें अवैध रूप से हुक्का बार संचालित होने की सूचना मिली तो नजदीक के चौकी प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम शाम के समय वहां जा पहुंची। एलेन कूपर रोड स्थित उक्त कैफे में जब छापेमारी की गई तो सूचना सही निकली। वहां अवैध रूप से हुक्का बार का संचालन किया जा रहा था।
दो संचालक हुए गिरफ्तार
पुलिस की छापेमारी के समय वहां कई युवक हुक्का पीते हुए भी मिले। पुलिस के पहुंचते ही अंदर जैसे भगदड़ मच गई। कई लोग अफरा-तफरी का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। हालांकि पुलिस ने वहां के संचालक करेली शावेज खान 'सोनू’ व अजहर खान को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने हुक्का और उसके फ्लेवर (Hookah Flever) बरामद कर जब्त कर लिये।
कैफे के नाम पर ली थी जगह
पुलिस की जांच में पता चला है कि हुक्का बार जिस बिल्डिंग में चल रहा था उसका मालिक शाहगंज का रहने वाला है। आरोपियों ने उससे बिल्डिंग में कैफे चलाने के लिये जगह किराए पर ली थी। पुलिस ने मीडिया को बताया है कि पकड़े गए आरोपियों के मुताबिक लाॅकडाउन (Lockdown) में रेस्टोरेंट न चलने से वो लोग परेशान थे। इसी के बाद उन्होंने कुछ दिन पहले अवैध रूप से हुक्का बार चलाना शुरू कर दिया।
पहले भी पकड़ा गया था हुक्का बार
बताते चलें कि हुक्का बार को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) ने नाराजगी जतायी थी। इसके बाद से पुलिस ने इसके खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करना शुरू किया। इसके पहले भी पुलिस ने सिविल लाइंस में ही हुक्का बार पकड़ा था। अवैध रूप से हुक्का बार चलाने के आरोप में होटल सम्राट के मालिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था।
Published on:
28 Dec 2020 01:58 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
