7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एनिमल स्टाइल में बारिश मचाएगी हाहाकार, इन शहरों में होगी भारी बारिश, जानें अपने शहर का हाल

उत्तर प्रदेश में अब सर्दी अपना रंग दिखाने लगी है। दिसंबर महीने में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिल रही है, जिससे तापमान में भी गिरावट आई है और सर्द हवाओं की वजह से ठंडक बढ़ गई है।

2 min read
Google source verification
rain_in_cg.jpg

उत्तर प्रदेश में अब सर्दी अपना रंग दिखाने लगी है। दिसंबर महीने में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिल रही है, जिससे तापमान में भी गिरावट आई है और सर्द हवाओं की वजह से ठंडक बढ़ गई है। वहीं दूसरी तरफ हवाएं चलने और बारिश के चलते हवा के प्रदूषण पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। खासतौर से नोएडा, गाजियाबाद की बात करें तो यहां की हवा पहले से काफी बेहतर हुई है। मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार को भी कई जगहों पर बारिश का अनुमान जताया है।

यूपी में इन दिनों हरियाणा से सटे क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के तौर पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में पूर्वी यूपी में कई जगहों पर हल्की बारिश हुई, जिसके चलते ठंडक बढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी पूर्वी यूपी के कई इलाकों में बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं, वहीं बरेली में न्यूनतम पारे में खासी गिरावट दर्ज की गई है. बरेली में 8.4 और नजीबाबाद में 9.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

इन जनपदों में बारिश का अनुमान
पूर्वी यूपी में आज भी एक या दो स्थानों पर बारिश गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। यहां के चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, जौनपुर, आजमगढ़, मई, गाजीपुर और बलिया में एक या दो स्थानों पर बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना है, जबकि सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, इलाहाबाद में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। हालांकि पश्चिमी यूपी में आज मौसम शुष्क रहेगा।

अगले तीन दिन अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, बाद में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री तापमान में गिरावट की संभावना है। अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। पिछले 24 घंटों में यूपी में सर्वाधिक तापमान 28.2 डिग्री गोरखपुर में रिकॉर्ड किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान बरेली पीबीओ में 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।