6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2 साल बाद एक बार फिर 18 जुलाई से शुरू होगी कानपुर इंटरसिटी, जानें समय

लगातार यात्रियों के मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इस ट्रेन को शुरू करने का फैसला लिया है। इस ट्रेन को शुरू करने के लिए मंडल रेल उपयोगकर्ता समिति की बैठक में भी सदस्यों द्वारा कानपुर इंटरसिटी का संचालन शुरू कराने की बात जोरदार ढंग से रखी गई। तब रेल प्रशासन द्वारा भी आश्वस्त किया गया कि वह इस संबंध में विचार करेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 6 Jul 2022, 4:52 PM IST

2 साल बाद एक बार फिर 18 जुलाई से शुरू होगी कानपुर इंटरसिटी, जानें समय

2 साल बाद एक बार फिर 18 जुलाई से शुरू होगी कानपुर इंटरसिटी, जानें समय

प्रयागराज: कोरोनाकाल के समय में उत्तर मध्य रेलवे ने संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। फिर धीरे-धीरे ट्रेनों का संचालन शुरू किया। अब 2 साल बाद फिर उत्त्तर मध्य रेलवे कानपुर इंटरसिटी का संचालन शुरू करने जा रहा है। रेलवे ने ट्रेन की समयसारणी निर्धारित कर दी है। इस ट्रेन का संचालन 18 जुलाई से शुरू हो जाएगा।

रेलवे ने जानकारी दी है कि बीते सवा 2 साल से बंद चल रही कानपुर इंटरसिटी का संचालन एक बार रेलवे फिर से शुरू करने जा रहा है। 18 जुलाई से इसका संचालन शुरू हो जाएगा। लगातार यात्रियों के मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इस ट्रेन को शुरू करने का फैसला लिया है। इस ट्रेन को शुरू करने के लिए मंडल रेल उपयोगकर्ता समिति की बैठक में भी सदस्यों द्वारा कानपुर इंटरसिटी का संचालन शुरू कराने की बात जोरदार ढंग से रखी गई। तब रेल प्रशासन द्वारा भी आश्वस्त किया गया कि वह इस संबंध में विचार करेगा।

यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट: पूर्व सैनिकों के वेतन का निर्धारण सेना में दी गई सेवा को जोड़कर देने का दिया निर्देश

यह है समय- सारणी

कानपुर इंटरसिटी ट्रेन का संचालन को लेकर उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन द्वारा कानपुर से प्रयागराज जंक्शन के रास्ते चित्रकूट जाने वाली इंटरसिटी की संचालन की घोषणा मंगलवार को कर दी गई है। कोरोनाकाल के पहले की तरह ट्रेन सुबह कानपुर से 6:00 बजे चलकर 9:15 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। यहां 5 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन मानिकपुर के रास्ते दोपहर 12:00 बजे चित्रकूट पहुंच जाएगी। इसके बाद वापसी में चित्रकूट से ट्रेन दोपहर 3:55 बजे चलकर शाम 6:20 बजे प्रयागराज आएगी। इसके बाद रात 9:50 बजे ट्रेन कानपुर सेंट्रल पहुंच जाएगी। इस ट्रेन को फिर से शुरू किए जाने यात्रियों को लाभ मिलेगा।