
Murder : प्रयागराज में 3 लोगों की हत्या, PC- Patrika
Triple Murder In prayagraj: प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक पुरुष और दो महिला की निर्मम तरीके से सिर पर वार कर हत्या को अंजाम दिया गया। वहीं, सुबह ग्रामीणों ने तीनों लोगों का शव को घर के बाहर पड़ा हुआ देखा तो पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, यमुनानगर के मेजा थाना क्षेत्र के कुकुर कटवा गांव में एक ही परिवार के तीन बुजुर्ग सदस्यों की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि तीनों के सिर पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान मिले हैं। मंगलवार की सुबह तीनों के शव घर के बाहर अहाते से अलग-अलग स्थान से प्राप्त हुए। बताया जा रहा है की हत्या को सोमवार की देर रात अंजाम दिया गया। इस दौरान सभी को धारदार हथियारों से घायल कर दौड़ा-दौड़ा कर मारे जाने की जानकारी भी सामने आ रही है।
घटना की जानकारी होने के बाद प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर कई थानों की फोर्स सहित जिले के कई बड़े अधिकारी पहुंचे और मामले की पड़ताल में जुटे हुए हैं। वहीं, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की मदद से भी मामले की छानबीन की जा रही है। मृतकों की पहचान श्यामलाल (65) दूधनाथ की पत्नी इंद्रावती देवी (62) और नींबू लाल की पत्नी अमरावती देवी (65) के रूप में हुई है।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि तीनों के शव घर से दूर मिले हैं। वहीं, पुलिस ने इस मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, आरोपी ने कुछ दिनों पूर्व पूरे परिवार को खत्म करने की चेतावनी दी थी। बताया जा रहा है कि आरोपी से परिवार की पुरानी रंजिश थी।
पुलिस ने बताया है कि मामले की जानकारी होने के बाद संबंधित थाने की फोर्स और डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने बताया कि आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, मामले में परिजनों ने तहरीर दी है। इसके बाद सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Updated on:
16 Jun 2026 10:03 am
Published on:
16 Jun 2026 08:42 am
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
