
ये तस्वीर सीमा यादव की प्रचार के दौरान की है।
Kunda Nagar Panchayat Result: प्रतापगढ़ के कुंडा के कुंडा नगर पंचायत से राजा भैया के जनसत्ता दल के प्रत्याशी ऋषा त्रिपाठी को जीत मिली है। उन्होंने सपा की प्रत्याशी सीमा यादव को हरा दिया है। जानकारी के अनुसार 7734 वोट मिले हैं। जबकि सीमा यादव को 4932 वोट मिले हैं।
हालांकि, कुछ हिंदी मीडिया हाउसेज ने उनकी हार खबर चलाई थी। हम यहां पर उनका स्क्रीनशॉट लगा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: छानबे विधानसभा से अपना दल की रिंकी कोल 9589 वोटों से जीती, सपा को लगा झटका
राजा भैया ने प्रचार में झोंकी थी पूरी ताकत
राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल तीन नगर पंचायत में चुनाव लड़ी। जबकि मानिकपुर नगर पंचायत में उम्मीदवार नहीं उतारा। तीन नगर पंचायत में राजा भैया समेत 2 विधायक, एक पूर्व सांसद, एक एमएलसी, जिलापंचायत अध्यक्ष और चार ब्लॉक प्रमुख ने पूरी ताकत झोंक दी। हालांकि, राजा भैया का पूरा फोकस कुंडा नगर पंचायत पर रहा। पिछले चुनाव में यहां से गुलशन यादव की पत्नी सीमा ने राजा भैया के उम्मीदवार को हराया था।
Updated on:
13 May 2023 06:28 pm
Published on:
13 May 2023 04:49 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
