9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रयागराज के नफीस बिरयानी की लोकेशन दिल्ली में मिली, 2 दिन पहले ही घोषित हुआ 50 हजार का ईनाम, पुलिस ने मारा छापा, जानें कौन हैं ये?

प्रयागराज में हुए उमेश पाल एवं उसके दो सुरक्षा कर्मियों की हत्या के मामले में नफीस बिरयानी पर 50 हज़ार का इनाम है वह कई महीनो से फरार चल रहा है अभी 2 दिन पहले ही उस पर इनाम घोषित किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
location_of_biriyani_seller_of_prayagraj_found_in_delhi.jpg

Prayagraj News: धूमनगंज थाना क्षेत्र के सुलेमसराय स्थित अधिवक्ता उमेश पाल एवं उसके दो सरकारी सुरक्षाकर्मियों की घर के बाहर ही गोली और बम मार कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या में जिस क्रेटा कार का इस्तेमाल किया गया था। वह प्रयागराज के नफीस बिरयानी की कार है अभी प्रयागराज पुलिस ने हाल ही में नफीस बिरयानी वाले पर 50 हज़ार का इनाम घोषित किया है।

इनाम घोषित होते ही उसकी तलाश तेज हो गई है अभी हाल ही में नफीस बिरयानी की एक फोटो प्रयागराज पुलिस को मिली जो दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल की बताई जा रही है उस होटल में उसके साथ एक महिला भी दिखाई दे रही है।तस्वीर मिलते ही प्रयागराज पुलिस एक्टिव हो गई है डीसीपी नगर दीपक भूकर का कहना है कि नफीस की लोकेशन दिल्ली में मिली है जिसके लिए दो टीमें लगाई गई हैं सोमवार को पुलिस की एक टीम ने दिल्ली में छापेमारी की लेकिन वह गिरफ्त में नहीं आया।


प्रयागराज के थाना खुल्दाबाद निवासी नफीस बिरयानी वाले की इनकम टैक्स रिटर्न आए के दूसरे स्रोतों की जानकारी प्रयागराज पुलिस कर रही है लगातार प्रयागराज विकास प्राधिकरण से भी मदद ली जा रही है प्रयागराज विकास प्राधिकरण संपत्ति के बारे में पता कर रही है। नफीस बिरयानी वाले के होटल में काम करने वाले कर्मचारियों और सहयोगियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।