5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ा खुलासा: अतीक के गैंग का हिस्सा बनना चाहता था लवलेश, चकिया मिलने गया तो बच्चा बोलकर भगा दिया गया

Atiq ahmed: लवलेश तिवारी माफिया अतीक से मिलने के लिए उसके दफ्तर चकिया तक गया था। लेकिन भाव नहीं मिलने पर बड़ा कांड कर खुद डॉन की श्रेणी में शामिल हो गया।

2 min read
Google source verification
Lovelesh Tiwari wanted to be a part of Atiq ahmed gang

बाएं से अतीक अहमद दाएं में लवलेश तिवारी

माफिया अतीक-अशरफ की हत्या के बाद से हर रोज चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है। अतीक-अशरफ के ऊपर गोलियां बरसाने वाले शूटरों में शामिल लवलेश तिवारी के बारे में हर दिन कुछ न कुछ नए तथ्य सामने आ रहे हैं। अब बताया जा रहा है कि लवलेश अतीक के गैंग में शामिल होना चाहता था।

लवलेश तिवारी माफिया अतीक से मिलने के लिए उसके दफ्तर चकिया तक गया था। लेकिन भाव नहीं मिलने पर बड़ा कांड कर खुद डॉन की श्रेणी में शामिल हो गया। खबरों के अनुसार, लवलेश अतीक के गैंग में शामिल होना चाहता था। जब वो चकिया के दफ्तर गया था तो उसे बालक समझकर भगा दिया गया।

माफिया अतीक के गैंग में शामिल होना चाहता था लवलेश
बताया जा रहा है कि यह बात उसने SIT को जांच के दौरान भी बताई है। हालांकि, प्रयागराज पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही। उनका कहना है कि SIT की जांच अलग है। इससे पुलिस का कोई लेना-देना नहीं है। वहीं पड़ोसियों का कहना है कि लवलेश माफिया अतीक के गैंग में शामिल होना चाहता था।


यह भी पढ़ें: प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से मिले पार्टी से नाराज चल रहे मंत्री नंदी, क्या हुई होगी दोनों नेताओं के बीच बात?

वह कई बार घर से प्रयागराज जाने की बात कहकर गया था। लेकिन अतीक से मिलने के बारे में उसने कभी नहीं बताया था। माफिया पर गोली चलाने का कलेजा लवलेश तिवारी में कहां से आया? यह बात अभी भी पहेली बनी हुई है। लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं, लेकिन असलियत अभी तक सामने नहीं आई है।

लवलेश में कहां से आई गोली चलाने की हिम्मत?
जबकि SIT के अलावा आयोग भी हत्याकांड की जांच कर रही है। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक लवलेश इतना बड़ा कदम खुद से नहीं उठा सकता था। लवलेश के जेल जाने के बाद से पिता यज्ञ कुमार तिवारी का काफी बिगड़ गया था। उसकी हरकतों को लेकर परिवार वालों ने भी उसका ध्यान देना छोड़ दिया था। धीरे-धीरे बुरी संगत में पढ़कर बिगड़ता चला गया और नशे का आदी हो गया।