3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राम मंदिर निर्माण के लिए नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी को महाचण्डी यज्ञ,मिलेगा विशेष लाभ

-श्री राम भारत की अस्मिता आस्था विश्वास से जुड़े
2 min read
Google source verification
MHAChandi Yajna for ram mandir Construction at Durga ashtami

राम मंदिर निर्माण के लिए नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी को महाचण्डी यज्ञ,मिलेगा विशेष लाभ

प्रयागराज। राम मंदिर जन्मभूमि के मामले को लेकर जहां सर्वोच्च न्यायालय में बहस की आख़िरी तारीख तय़ कर दी गई है। वहीं दूसरी ओर सनातन धर्म की मान्यता अनुसार संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए श्री महन्त विचारानन्द संस्कृत महाविद्यालय के 51 वेद पाठी ब्राह्मणों द्वारा अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो इस संकल्प के साथ नवचन्डी महायज्ञ किया।

महंत नरेन्द्र गिरी ने कहा की शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस से ही पूजा शुरू हो गई थी। अष्टमी पर्व पर तीन संकल्पों के साथ विशेष हवन पूजन किया गया। जिसमें आयोध्या में राम मंदिर निर्माण, सरहद की सीमाओं पर रहने वाले सैनिकों की सलामती एवं देश में किसानों की खुशहाली की कामना की गई। वहीं राम मंदिर मुद्दे पर कोर्ट द्वारा बहस की आखिरी तारीख़ तय किए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा की आयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण नवम्बर तक ज़रूर हो जायेगा। उन्होने दावा किया की राम मंदिर का फ़ैसला सनातन धर्मियों के पक्ष में आने वाला है। अब तक के सारे साक्ष्य राम मंदिर के पक्ष में मिलें हैं। कहा की राम जन्मभूमि आयोध्या में थी इस लिए आयोध्या में ही भव्य राम मंदिर मंदिर का निर्माण होगा। यहीं नहीं महंत नरेन्द्र गिरी ने कहा की मंदिर निर्माण की सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। कोर्ट का फ़ैसला आते ही मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो जायेगा।

इसे भी पढ़े -यहां लगी है माँ की अदालत, लोग लगा रहे तकलीफों के खिलाफ अर्जी

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महंत नरेंद्र गिरी ने कहा कि श्री राम भारत की अस्मिता आस्था विश्वास से जुड़े अब भगवान श्री राम की भव्य मंदिर का निर्माण उनके करोड़ों करोड़ों अनुयायियों के लिए जल्द ही भव्यता के साथ स्थापित होगा। बता दें की राम जन्मभूमि मंदिर विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रामलला न्यास और बाबरी के पक्षकारों को हर दिन अदालत की विशेष बेंच सुन रही है। यह फैसला जितना हिन्दू -मुश्लिम मजहब को मानने वाले लोगों के महत्त्वपूर्ण है उससे कहीं ज्यादा दुनियां की नजर इस फैसलें पर है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग