26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा- हमारे पास आगे बढ़ने की संभावना दूसरे देशों से कहीं ज्यादा

मंत्री नन्दी ने सबसे पहले पुलिस परिवार के मेधावी छात्र छात्राओं को आजादी के अमृत महोत्सव की शुभकामनाएं दी। मंत्री नन्दी ने कहा कि आज अपना भारत देश दुनिया का सबसे युवा भारत देश है। इसीलिए हमारे पास आगे बढ़ने की संभावनाएं दूसरे देशों से कहीं ज्यादा है। आज हर क्षेत्र में देश के युवा भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। अभी हाल ही में बर्मिंघम में हुए राष्ट्र मंडल खेलों में भारत के युवाओं ने इतिहास रचा है।  

less than 1 minute read
Google source verification
मंत्री नंद गोपाल नंदी नेत कहा- हमारे पास आगे बढ़ने की संभावना दूसरे देशों से कहीं ज्यादा

मंत्री नंद गोपाल नंदी नेत कहा- हमारे पास आगे बढ़ने की संभावना दूसरे देशों से कहीं ज्यादा

प्रयागराज: आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में शनिवार को पुलिस लाइन प्रयागराज में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी एवं प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने शिक्षा, खेल और प्रतियोगी परीक्षाओं में योग्यता का परचम लहराने वाले पुलिस परिवार के मेधावी 75 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। एसएसपी प्रयागराज शैलेश कुमार पांडे ने मंत्री नन्दी और महापौर का स्वागत किया।

समारोह को सम्बोधित करते हुए मंत्री नन्दी ने सबसे पहले पुलिस परिवार के मेधावी छात्र छात्राओं को आजादी के अमृत महोत्सव की शुभकामनाएं दी। मंत्री नन्दी ने कहा कि आज अपना भारत देश दुनिया का सबसे युवा भारत देश है। इसीलिए हमारे पास आगे बढ़ने की संभावनाएं दूसरे देशों से कहीं ज्यादा है। आज हर क्षेत्र में देश के युवा भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। अभी हाल ही में बर्मिंघम में हुए राष्ट्र मंडल खेलों में भारत के युवाओं ने इतिहास रचा है।

यह भी पढ़ें: प्रयाग की धरती से हर घर तिरंगा कार्यक्रम का संदेश पूरे देश तक पहुंचना चाहिए- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हर घर तिरंगा अभियान से प्रेरित होकर लोग अपने घरों और दुकानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहे हैं। हर जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। पूरा देश आज अमर बलिदानियों को नमन कर रहा है। मंत्री नन्दी ने पुलिस परिवार के मेधावी छात्र छात्राओं को बधाई देने के साथ ही देश का नाम रोशन करने की अपील की। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग