22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्तार अब्बास नकवी अपने पैत्रिक गांव पंहुचें ,कर्बला पर अकीकत की जियारत के साथ ताजिए को दिया कंधा

कहा कश्मीर विवाद पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मध्यस्थता करने की पेशकश को भारत ने एक बार फिर से ठुकरा दिया

2 min read
Google source verification
Modi minister participated in moharram, big statement on PRSIDENT TRUM

मुख्तार अब्बास नकवी अपने पैत्रिक गांव पंहुचें ,कर्बला पर अकीकत की जियारत के साथ ताजिए को दिया कंधा

प्रयागराज।केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दो दिवसीय दौरे पर प्रयागराज में है। नकवी मोहर्रम पर पैतृक गांव सराय ममरेज प्रतापपुर भदारी पहुंच मोहर्रम जुलूस में शामिल हुए। उन्होंने वहां कर्बला पर अकीकत के साथ जियारत की साथ ही परंपरागत तरीके से निकलने वाले ताजिए को कंधा दिया। इस दौरान गांव के आसपास के लोगों से उनका हालचाल जाना। स्थानीय भाजपा नेताओं को वहां समस्याओं के समाधान के लिए भी कहां । गांव में मीडिया से रूबरू मुख्तार ने कहा कि कश्मीर विवाद पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मध्यस्थता करने की पेशकश को भारत ने एक बार फिर से ठुकरा दिया है। ट्रम्प के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पीएम मोदी पहले ही साफ कर चुके हैं कि कश्मीर मुद्दे पर किसी को तकलीफ नहीं देंगे। उन्होंने कहा है कि जम्मू.कश्मीर और लेह.लद्दाख के लोगों की जिंदगी में खुशहाली आये। इस संकल्प के साथ केन्द्र सरकार काम कर रही है।

इसे भी पढ़ें -महाभारत काल से संबंधित लाक्षागृह में अचानक हुआ कुछ ऐसा की उमड़ी लोगों की भीड़
केन्द्रीय मंत्री ने कहा है कि कश्मीर के मामले को लेकर किसी को चिंता करने की जरुरत नहीं है। पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने कहा है कि सबसे पहले पाकिस्तान को आतंकवाद की अपनी फैक्ट्री को ध्वस्त करना चाहिए और आतंकवादियों के उत्पादन को भी बंद करना होगा। उन्होंने कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद की फैक्ट्री चलाता रहेगा और आतंकियों का उत्पादन करता रहेगा। दुनिया के इंसानियत और अमन का दुश्मन बना रहेगा। तब तक पाकिस्तान से किसी तरह की बातचीत संभव नहीं है। वहीं पाकिस्तान के सियालकोट में पाकिस्तानी फौज के जमावड़े को लेकर केन्द्रीय मंत्री ने कहा है कि हमारी सेना और सुरक्षा बलों के जवान पूरी तरह से सक्षम हैं और किसी भी तरह की शैतानी हरकत का मुंहतोड़ जबाव देंगे।

इसे भी पढ़ें -यूपी में इस हिन्दू विधायक के घर से निकलती है ताजिया ,सौ बर्षों से हजरत इमाम हुसैन याद में मनाते है मुहर्रम
वहीं प्रयागराज कुम्भ में सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल बनने के बाद प्रयागराज से हज यात्रियों के लिए हवाई सेवा शुरु किए जाने की मांग को लेकर केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने कहा है कि पूरे देश में 21 इम्बारगेशन प्वांट हैं। जहां से लगभग दो लाख हज यात्री इस बार हज यात्रा पर जायेंगे। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद से ये अब तक का हज यात्रियों के हज पर जाने का रिकार्ड आंकड़ा भी है। कहा कि उम्मीद है कि इस बार ये आंकड़ा और भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा है कि देश से हज यात्रा पर जाने वाले जायरीनों का आंकड़ा इंडोनेशिया को छोड़कर दुनिया के सभी देशों से ज्यादा है। इंडोनेशिया ही ऐसा देश है जहां के ज्यादा लगभग आठण्नौ हजार हज यात्री भारत से ज्यादा हज पर जाते हैं। केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि सबसे ज्यादा हमारे देश से हज यात्री हज यात्रा पर जायें। उन्होंने कहा है कि जहां तक प्रयागराज से हज यात्रियों को सीधे भेजे जाने का सवाल हैए हज यात्रियों की संख्या पर अधिकारी इस मामले में फैसला करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग