8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रयागराज: माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता को हर महीने 20 से 25 लाख पहुंचाता था नफीस बिरयानी

माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद भी नफीस बिरयानी लगातार उसके परिवार की आर्थिक मदद करता था।

less than 1 minute read
Google source verification
Prayagraj news

प्रयागराज। जिले के माफिया अतीक अहमद और अशरफ के परिवार के लिए नफीस बिरयानी कई बिजनेस तैयार कर रहा था। वह अलग-अलग तरीके से कमाए गए पैसों में अतीक की पत्नी शाइस्ता को प्रतिमाह 20 से 25 लाख रुपये देता था। यही वजह है कि अतीक का परिवार भी उसे बहुत खास मानता था। डीसीपी सिटी दीपक भूकर ने बताया कि नफीस बिरयानी के सभी कारोबार में अतीक और अशरफ का ही पैसा लगा था। पुलिस उसके खिलाफ सभी सबूत को इकट्ठा करने में जुटी है।

मुठभेड़ में नफीस को पुलिस ने किया था गिरफ्तार
अतीक और अशरफ का मददगार तथा उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी नफीस बिरयानी को पुलिस ने बीते दिनों मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। इस दौरान उसके पास से तमंचा भी बरामद हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने नफीस बिरयानी पर एक और मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि वह मुठभेड़ के दौरान फायरिंग किया था।

उमेश की हत्या में नफीस की कार का हुआ था प्रयोग
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकालने पर पुलिस को ज्ञात हुआ कि उमेश पाल हत्याकांड के दौरान शूटर नफीस बिरयानी की कार से शूटर मौके पर पहुंचे थे। जिसके बाद पुलिस ने सबूत को इकट्ठा किया तो कई बड़े खुलासे हुए। कहा जा रहा है की अतीक के गुर्गों को शरण देने का काम नफीस बिरयानी ही करता था। साथ ही वह अतीक के परिवार की अन्य तरह से भी मदद करता था। कहा जाता है कि जब अतीक अहमद गुजरात जेल में बंद था उसे दौरान भी नफीस बिरयानी अपनी गाड़ियों से अतीक के परिवार को बनारस एयरपोर्ट ले जाता था। वहां से गुजरात फ्लाइट के माध्यम से ले जाता था। पुलिस इस साक्ष्य को भी इकट्ठा करने में जुटी है।