7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पारिवारिक कलह के बाद तनाव में थी पल्लवी पटेल, जयंती मनाने को लेकर दोनों बहनों में हुआ था विवाद

उत्तर प्रदेश की राजनीति में दिग्गज कुर्मी नेता रहे सोनेलाल पटेल की 72वीं जयंती मनाने को लेकर पारिवरिक विवाद हुआ। जिसमें 2 जुलाई को दोनों बहनें आमने-सामने आ गई थी। एक तरफ जहां केंद्रित मंत्री अनुप्रिया पटेल और उनके पति आशीष पटेल थे तो वहीं दूसरी तरफ सोनेलाल पटेल की पत्नी कृष्णा पटेल और बड़ी बेटी विधायक पल्लवी पटेल हैं। इस जयंती मनाने को लेकर दोनों बेटियों में सियासी जंग छिड़ गया था।

2 min read
Google source verification
पारिवारिक कलह के बाद तनाव में थी पल्लवी पटेल, जयंती मनाने को लेकर दोनों बहनों में हुआ था विवाद

पारिवारिक कलह के बाद तनाव में थी पल्लवी पटेल, जयंती मनाने को लेकर दोनों बहनों में हुआ था विवाद

प्रयागराज: समाजवादी पार्टी की विधायक पल्लवी पटेल की अचानक तबियत बिगड़ने से वह लखनऊ मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। लगातार पारिवारिक कलह के बाद वह तनाव में थी। जिसकी वजह से मंगलवार को अचानक सिर में दर्द हुआ और वह बेहोश हो गई। माता कृष्णा पटेल ने देर रात अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों की टीम इलाज करने में जुटी है। जानकारी के अनुसार अभी उनकी सेहत बिल्कुल सामान्य है।

डॉक्टर सोनेलाल पटेल की जयंती मनाने को लेकर हुआ था विवाद

उत्तर प्रदेश की राजनीति में दिग्गज कुर्मी नेता रहे सोनेलाल पटेल की 72वीं जयंती मनाने को लेकर पारिवरिक विवाद हुआ। जिसमें 2 जुलाई को दोनों बहनें आमने-सामने आ गई थी। एक तरफ जहां केंद्रित मंत्री अनुप्रिया पटेल और उनके पति आशीष पटेल थे तो वहीं दूसरी तरफ सोनेलाल पटेल की पत्नी कृष्णा पटेल और बड़ी बेटी विधायक पल्लवी पटेल हैं। इस जयंती मनाने को लेकर दोनों बेटियों में सियासी जंग छिड़ गया था। उसके बाद पल्लवी पटेल और कृष्ण पटेल ने प्रेस मीटिंग करते हुए बेटी अनुप्रिया पटेल और आशीष पटेल पर जमकर निशाना साधा था। इसी विवाद के बाद से ही पल्लवी पटेल तनाव में थी। तबियत बिगड़ने का यह भी कारण कार्यकताओं में बातें चलने लगी हौ।

पल्लवी पटेल की बुकिंग हुई थी रद्द

अपना दल कामेरा वादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विनोद कसेरा ने पत्रिका से खास बातचीत करते हुए बताया कि सत्ता का दुरुपयोग अनुप्रिया पटेल ने किया है। पिता की जयंती मनाने के लिए सबसे पहले पल्लवी पटेल ने लखनऊ के इंद्रिरा गांधी प्रतिष्ठान को बुक किया था। इसके बाद सरकार के इशारे पर बुकिंग रद्द कर दी गई। फिर उसी हॉल में अनुप्रिया पटेल और आशीष पटेल के नाम बुक कर दिया गया। इसके बाद पल्लवी पटेल ने रवींद्रालय प्रेक्षागृह को बुक कराया तो उसको भी रद्द कर दिया गया। इसके बाद फिर 30 जून के लिए इंदिरा गांधी के मरकरी हॉल को बुक कराया तो वह भी रद्द कर दिया। तभी से पल्लवी पटेल को झटका लगा था।

चार घन्टे तक थी गिरफ्तार

प्रदेश प्रवक्ता ने जानकारी दी कि जब हॉल को लगातार कैंशल किया गया तो पल्लवी पटेल और कृष्णा पटेल ने होटेल में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा था। इसके बाद पुलिस ने मां- बेटी को चार घन्टे तक हिरासत में लिया था। 2 जुलाई के बाद से लगातार वह तनाव में थी। जिसकी वजह उनकी तबियत बिगड़ने का यह भी बड़ा कारण बना है।

यह भी पढ़ें: विधायक पल्लवी पटेल की हालत गंभीर, सिराथू से डिप्टी सीएम केशव मौर्या को हराया था चुनाव

डिप्टी सीएम ने किया ट्वीट

भाजपा सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने पल्लवी पटेल की अचानक तबियत बिगड़ने को लेकर ट्वीट करके जल्द स्वस्थ होने की मनोकामना की है। उन्होंने ने लिखा है कि समाजवादी पार्टी की सबसे लोकप्रिय विधायक पल्लवी पटेल की तबियत बिगड़ने की सूचना बहुत ही दुःखद है। वह जल्द स्वस्थ हो यह कामना है।