
कल से शुरू है पीसीएस-2022 मेंस परीक्षा, बनाए गए 13 परीक्षा केंद्र, 5796 अभ्यर्थी होंगे शामिल
प्रयागराज: पीसीएस-2022 मेंस परीक्षा 27 सितंबर मंगलवार से यूपी में बनाए गए 13 परीक्षा केंद्रों में शुरू हो होगी। परीक्षा देने के लिए सोमवार को रात तक अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र वाले शहर प्रयागराज, लखनऊ और गाजियाबाद में पहुंचते रहे। चार दिन तक चलने वाली इस परीक्षा में 5796 अभ्यर्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा दो शिफ्ट में होगी और इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
कड़ी सुरक्षा के बीच होगी परीक्षा
आयोग ने जानकारी देते हुए बताया है कि चार दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा में किसी तरह से असुविधा न हो इसके लिए चारों दिन कड़ी सुरक्षा के बीच 13 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। हर केंद्र पर पुलिस सुरक्षा के अलावा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अधिकारी और कर्मचारी भी तैनात रहेंगे।
प्रयागराज में बनाए गए पांच केंद्र
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-2022 की मुख्य परीक्षा के लिए सबसे ज्यादा पांच केंद्र प्रयागराज में बनाए गए हैं। इसके साथ ही लखनऊ और गाजियाबाद में चार-चार केंद्र हैं। प्रयागराज में 2038, लखनऊ में 2142 और गाजियाबाद 1616 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्री में सफल होने वाले अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
आयोग ने जानकारी दी है कि 12 जून को कराई गई थी। कुलबन 3,29,310 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आयोग ने 27 जुलाई को प्री परीक्षा का परिणाम जारी किया तो उसमें 5964 अभ्यर्थी सफल हुए थे। सफल हुए अभ्यर्थियों में से 168 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा का फार्म नहीं भर सके, इसलिए उनको परीक्षा में शामिल होने का मौका नहीं मिला है।
कुल होंगे आठ पेपर
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग के सचिव आलोक कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक सामान्य हिंदी और दोपहर दो से शाम पांच बजे निबंध की लिखित परीक्षा होगी। 28 और 29 सितंबर को दो शिफ्ट में सामान्य अध्ययन के चार प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी। उसके बाद एक अक्टूबर को ऐच्छिक विषयों के दो प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी। इस तरह प्रत्येक अभ्यर्थी को चार दिनओ में आठ प्रश्न पत्रों की परीक्षा देनी होगी। इस दौरान कड़ी सुरक्षा होगी।
Published on:
26 Sep 2022, 7:51 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.