
यूपी के इस जिले घटी बड़ी वारदात, दरोगा के बेटे की गोली मारकर हत्या, दो गिरफ्तार
प्रयागराज: संगमनगरी में हत्याओं का कहर जारी है। लगातार हो रहे हत्या जैसे वारदात से लोगों में दहशत का माहौल बना है। सरायइनायत के पांडेयपुर गांव में दरोगा के बेटे आशीष यादव (19) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खुलेआम वारदात को अंजाम देकर हत्यारा फरार हो गया। पुलिस ने उसके भाई समेत दो को हिरासत में ले लिया है। जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मचा है।तहरीर देकर बताया गया कि प्रधानी चुनाव की रंजिश में उनके बेटे की हत्या की गई। पुलिस अफसर मौके पर मौजूद रहकर परिजनों से पूछताछ में जुटे रहे।
पीएसी में दरोगा पद पर तैनात दरोगा बाबूचंद यादव जियाईपुर गांव के रहने वाले हैं। बेटा आशीष तीन बहनों और दो भाइयों के बीच चौथे नंबर पर था। वह बीटीसी कर रहा था। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार शाम 6.30 बजे के करीब वह गेहूं की मड़ाई कर घर लौट रहा था। पांडेयपुर गांव में पहुंचने के बाद वह एक दुकान पर रुककर चाय पीने लगा। तभी कुछ लोग आए और गालियां देने लगे।
इसके बाद आशीष ने गाली देने की कोशिश किया तो वह पल भर न रुके और फायर कर दी। गोली सीने में लगने से वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद हत्या करने के बाद तमंचा लहराते हुए आरोपी फरार हो गए। लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालात नाजुक होने स्वरूपरानी अस्पताल पहुंचे और आशीष की मौत हो गई। पुलिस ने डेडबॉडी को पोस्टमार्टम को भेज मुकदमा पंजीकृत करके जांच में जुटी है। प्रभारी एसपी गंगापार रविशंकर के मुताबिक प्रधानी चुनाव की रंजिश में वारदात की गई। प्रधान संतोष यादव समेत 11 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। मुकदमा लिखा जा रहा है।
आरोपियों की खोज में जुटी पुलिस
हत्या के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस उन्हें लेकर आरोपी के घर पहुंची लेकिन वहां ताला बंद मिला। पुलिस ताला तोड़कर भीतर घुसी तो वहां एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। छानबीन के दौरान ही पुलिस ने आरोपी के भाई व एक अन्य युवक को हिरासत में ले लिया। देर रात तक उनसे पूछताछ चलती रही।
Updated on:
05 Apr 2022 02:12 pm
Published on:
05 Apr 2022 02:11 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
