
प्रयागराज कीडगंज गोलीकांड: दो सगे भाइयों पर अंधाधुंध फायरिंग, दबंगों के घर जलाए स्थानीय
प्रयागराज: 2021 बीतने वाला था कि प्रयागराज में एक और गोलीकांड से संगमनगरी दहल उठी। 2021 में हो रहे हत्याओं से लोगों में दहशत का माहौल है। प्रयागराज भीड़भाड़ इलाके कीडगंज मेन बाजार में बदमाशों ने दो सगे भाइयों के ऊपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलीकांड से दोनों भाई को गोली लगी और अस्पताल में भर्ती कराया है। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने दबंगों के घर पर आगजनी की है। मामला कीडगंज का है जहां पर भाजपा विधायक के बहनोई संजय गुप्ता के बहनोई व चाट कारोबारी संदीप उर्फ भोले गुप्ता (48) पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। इसमें वह और उनके भाई विशाल उर्फ राजन (36) के अलावा ग्राहक रामजी (52) और वहां से गुजर रहा छात्र नारायण तिवारी (18) जख्मी हो गए।
प्रयागराज की सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बस, कैबिनेट मंत्री ने दिखाई हरि झंडी, जाने किराया
संगमनगरी में अब दिल्ली के तर्ज पर इलेक्ट्रिक बसों से शहरवासी यात्रा करने का इंतजार साल के आखिरी दिनों में खत्म हो गया। प्रयागराज में स्मार्ट सिटी के तहत 30 दिसंबर शुक्रवार को ई-बसों का संचालन शुरू कर दिया गया। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर संचालन शुरू किया।
इलाहाबाद
Published: December 30, 2021 09:21:50 pm
प्रयागराज: संगमनगरी में अब दिल्ली के तर्ज पर इलेक्ट्रिक बसों से शहरवासी यात्रा करने का इंतजार साल के आखिरी दिनों में खत्म हो गया। प्रयागराज में स्मार्ट सिटी के तहत 30 दिसंबर शुक्रवार को ई-बसों का संचालन शुरू कर दिया गया। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर संचालन शुरू किया। भगवा रंग से रंगी गई यह बसे शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र है। ई-बसों में सुरक्षा के दृष्टि से बेहद इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे के साथ ही आपातकालीन विंडो और हूटर लगाया गया है। प्रयागराज शहर में सफर करने वालों यात्रियों को किलोमीटर के हिसाब से किराया लिया जाएगा।
प्रयागराज की सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बस, कैबिनेट मंत्री ने दिखाई हरि झंडी, जाने किराया
यह भी पढ़ें: प्रयागराज की सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बस, कैबिनेट मंत्री ने दिखाई हरि झंडी, जाने किराया
अस्पताल में कराया गया भर्ती
घटना होने के बाद स्थानीय लोगों ने दबंगों को पकड़ने की कोशिश लेकिन फरार होने में कामयाब हुए। स्थानीय लोगों ने घायल दोनों भाइयों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने राजन की हालत बेहद नाजुक बताई। उधर घटना से आक्रोशित लोगों ने तोड़फोड़ के बाद एक मकान को आग के हवाले कर दिया। गोलीबारी करने का आरोपी आबकारी विभाग का निलंबित सिपाही घटना के बाद से अपने साथी समेत फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
अंधाधुंध फायरिंग कर भागे दबंग
कीडगंज के रहने वाले संदीप बीच वाली सड़क बगल मकान बनवाकर रहते हैं। परिवार का पीढ़ियों का काम चाट व मिठाई का पुश्तैनी कारोबार है। घर के अगले हिस्से में ही वह दुकान चलाते हैं। प्रतिदिन की तरह शाम को भी वह छोटे भाई राजन के साथ दुकान पर थे। मौके पर देखने वालों के मुताबिक, इसी दौरान वहां दो हमलावर पहुंचे और संदीप को ललकारते हुए अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
कई वषों से चल रहा था विवाद
दबंगों से 11 महीने पहले भी विवाद हुआ था। कारोबारी से और आबकारी का निलंबित सिपाही के साथ लड़ाई हुई थी और दबंग ने बम से हमला किया था। पुलिस की लापरवाही से दोबारा दबंगों ने हमला किया है। शाम को दुकान पर खुलेआम आकर निलंबित सिपाही और उसके साथ सहयोगी ने खुलेआम गोली मारी। मामले में पुलिस जांच पर जुटी है।
चार लोग हुए घायल
घटना स्थल पर पहुंचे ईजी रेंज ने कहा कि कीडगंज गोलीकांड के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगा दी गई है। आरोपी आबकारी का निलंबित आरक्षी है। गोलीकांड से चार लोग घायल हैं जिसमें से एक हालात नाजुक बताई जा रही है। सभी सरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में जांच टीम लगा दी गई है।
Published on:
31 Dec 2021 11:18 am

बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
