
माघ मेले के सकुशल सपन्न कराने को लेकर गंगा पूजन करते कमिश्नर विजय विश्वास पंत और जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल
प्रयागराज: विश्वविख्यात धर्म और आस्था की नगरी प्रयागराज में मकर संक्रांति के दिन से शुरू होने वाले माघ मेले को लेकर गंगा पूजन किया गया। गंगा पूजन में धर्म ज्ञाताओं के साथ ही कमिश्नर विजय विश्वास पंत, डीएम नवनीत चहल, मेले के एसएसपी डा0 राजीव नारायण मिश्र और मेयर गणेश केसरवानी भी मौजूद रहे। इस दौरान सभी लोगों ने दुग्धाभिषेक कर मां गंगा की आरती की, और माघ मेले के सकुशल संपन्न होने की कामना के साथ विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा पाठ किया किया गया। माघ मेला 2024 के एक वर्ष बाद 2025 में होने वाले महाकुंभ के रिहर्सल के तौर पर आयोजित होगा। इसलिए भी इसबार के मेले में कई विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। हांलाकि तैयारियां काफी जोरों पर हैं, और प्रशासन पूरी तरह से जुटा हुआ है।
छह सेक्टर में बसया जाएगा माघ मेला
महाकुंभ से पूर्व होने वाले माघ मेले की तैयारियों को लेकर कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने बताया कि माघ मेले को छह सेक्टरों में बसाया जाएगा। इसके साथ ही मेले में इस बार छह पांटून पुल होगें। पूरा मेला लगभग 768 हेक्टेयर के क्षेत्रफल में बसेगा। इसके अलावा सबसे खास बात यह है कि माघ मेले में पहली बार सोलर हाइब्रिड लाइटों का प्रयोग किया जाएगा, और यदि इसका प्रयोग सफल रहा तो कुंभ मेले में इसका व्यापक इस्तेमाल होगा।
पूरी तरह से प्लास्टिक फ्री होगा माघ मेला
संगम के किनारे आयोजित होने वाले इस बार के माघ मेले को पूरी तरह से प्लास्टिक फ्री बनाने की भी कवायद चल रही है। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बताया कि लगातार मेले की तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। समय रहते इसे पूरा कर लिया जाएगा। कमिश्नर के अनुसार इस बार के मेले को पूरी तरह से प्लास्टिक फ्री बनाने की तैयारी है। मेले में पूरी तरह से मिट्टी और पत्तल के बर्तनों के प्रयाग पर जोर होगा। हांलाकि यदि मेला प्लास्टिक फ्री होता है तो यह एक बड़ी उपलब्धी भी होगी।
सुरक्षा के भी होंगे पुख्ता इंतजाम
मेला एसएसपी डॉ राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की शांति और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम होंगे। जिसके लिए मेले में एक थाना और एक फायर स्टेशन की संख्या बढ़ाई जा रही है। मेले में कुल 14 थाने और 14 फायर स्टेशन बनेंगे। कुल 41 पुलिस चौकियां बनेंगी। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से भी पूरी निगरानी रखी जाएगी। स्नान के घाटों पर जल पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को भी तैनात रखा जाएगा। इसके अलावा एटीएस और यूपी एसटीएफ भी तैनात रहेगी।
Published on:
08 Dec 2023 07:04 am
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
