28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दोहरे हत्याकांड का 25 हजार इनामी को प्रयागराज पुलिस ने किया गिरफ्तार, पांच महीने से था फरार

जार्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर मोहल्ले में 18 मार्च 2022 की शाम राहुल सोनकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद वहीं पर मौजूद स्थानीय लोगों ने हत्यारोपित संजय राजपूत को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया था। अल्लापुर के कुंदन गेस्ट हाउस के निकट रहने वाले राहुल सोनकर का कुछ लोगों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। होली के दिन वह नशे में धुत था, इसी बीच किसी से विवाद हुआ। झगड़ा बढ़ने पर किसी ने फायरिंग की और राहुल को गोली लग गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 9 Aug 2022, 7:44 PM IST

दोहरे हत्याकांड का 25 हजार इनामी को प्रयागराज पुलिस ने किया गिरफ्तार, पांच महीने से था फरार

दोहरे हत्याकांड का 25 हजार इनामी को प्रयागराज पुलिस ने किया गिरफ्तार, पांच महीने से था फरार

प्रयागराज: होली वाले दिन जार्जटाउन थाना क्षेत्र अल्लापुर में हुए दोहरे हत्याकांड में शामिल 25 हजार इनामी आरोपी रोहित सोनकर को प्रयागराज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से तमंचा, कारतूस और बम बरामद हुआ है। यह अभियुक्त बाघम्बरी गद्दी अल्लापुर का निवासी है। वह करीब पांच महीने से फरार था और गिरफ्तारी से बचने के लिए बरेली में अपनी बुआ के घर छिपा हुआ था। पुलिस के दबाव पर वह हत्थे चढ़ गया।

18 मार्च को हुई थी घटना

जार्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर मोहल्ले में 18 मार्च 2022 की शाम राहुल सोनकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद वहीं पर मौजूद स्थानीय लोगों ने हत्यारोपित संजय राजपूत को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया था। अल्लापुर के कुंदन गेस्ट हाउस के निकट रहने वाले राहुल सोनकर का कुछ लोगों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। होली के दिन वह नशे में धुत था, इसी बीच किसी से विवाद हुआ। झगड़ा बढ़ने पर किसी ने फायरिंग की और राहुल को गोली लग गई। यह देख स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और गोली मारने के आरोपित संजय राजपूत को घेरकर मार डाला था।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी को प्रयागराज की मुस्लिम महिलाओं ने राखी भेजकर दिया बड़ा संदेश

कई पुलिसकर्मी हुए थे निलंबित

वारदात के बाद कई पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। साथ ही दोनों पक्षों से मुकदमा दर्ज करते हुए छह से अधिक अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। मगर मुख्य आरोपित रोहित फरार था और गिरफ्तारी न होने पर इनाम घोषित किया गया था। सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि रोहित के शहर पहुंचने पर थानाध्यक्ष बृजेश सिंह की टीम ने घेरेबंदी कर उसे गिरफ्तार किया है। अब उसके ऊपर विधिक कार्रवाई करने के बाद जेल भेजा जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग