3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार में ले जा रहे थे सोने की नाव, पांच गिरफ्तार

- सोने की नाव का वजन करीब डेढ़ किलो
less than 1 minute read
Google source verification
gold.jpeg

प्रयागराज. smuggling unique way यूपी में आजकल सोने की तस्करी पूरे जोर शोर के साथ हो रही है। तस्करी के लिए अनोखे तरीके का प्रयोग किया जा रहा है। कोई अपने मल द्वार से तो कोई अंडरगारमेंट में सोने की तस्करी कर रहा है। यूपी में ऐसे कई मामले पकड़े गए हैं। एक अनोखा मामला प्रयागराज में सामने आया। कुछ आरोपी कार से सोने की नाव बनाकर तस्करी कर रहे थे। पर मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने एयरफोर्स मनोरी के पास सोने की नाव सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सोने की नाव का वजन करीब डेढ़ किलो है।

चुनाव 2022 में सपा को 22 कदम नहीं चलने देगी जनता : स्वतंत्र देव सिंह

पुलिस ने बताया कि, पूछताछ में युवकों ने बताया कि वे असम से सोना खरीदकर लाए हैं। वे इसे बेचने जा रहे हैं। हालांकि, जब पुलिस ने खरीद से जुड़ा कोई कागजात मांगा तो वे दिखा नहीं पाए। पुलिस ने सोने को सीज कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने आयकर और वाणिज्य कर को रिपोर्ट भेज दी है। हालांकि, पुलिस अभी और जानकारी इकट्ठा कर रही है। पुलिस ने इस मामले में तिलक सिंह (कौशांबी), सूरज वर्मा (प्रयागराज), धीरेंद्र पाल (कौशांबी), विमलेश कुमार (कौशांबी) और रामधन (प्रयागराज) को गिरफ्तार किया है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग