प्रयागराज

UP Weather: आज दोपहर बाद से होगी मूसलाधार बारिश, रात में तेज आंधी और ओले गिरने के आसार

UP Weather: यूपी में मौसम बदलने वाला है। तेज बारिश के साथ हवाएं चलेगी। रात में ओले गिरने के भी आसार दिख रहे है।

less than 1 minute read

UP Weather: यूपी में भीषण गर्मी के बाद मौसम बदलने वाला है। पिछले कई दिनों से देखा जा रहा था कि पूरे उत्तर प्रदेश में लोगो को भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। लेकिन अब मौसम फिर से बदलने वाला है। कल यानी 3 जून से पूरे उत्तर प्रदेश में दोपहर बाद से मौसम बदल जाएगा। दोपहर बाद से झमाझम बारिश होगी। और जैसे जैसे रात होगी आंधी भी चल सकती है।

आंधी के साथ ओले गिरने के आसार
उत्तर प्रदेश के कुछ कुछ जिलों में बीते कुछ दिन पहले बारिश देखी जा चुकी है। जैसे आगरा, लखनऊ और इटावा जैसे शहरों में आंधी के साथ बारिश भी हुई थी। इसी को देखते हुए मौसम वैज्ञानिको ने यह दावा किया कि कल दोपहर बाद से उत्तर प्रदेश का मौसम बदलने वाला है। शाम में मूसलाधार बारिश होगी। रात होते- होते तेज आंधी के साथ ओले भी गिर सकते है।

Published on:
02 Jun 2023 09:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर