6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोला उपचुनाव: प्रयागराज में बोले राकेश टिकैत- बेईमानी से जीत रही है भाजपा

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने गोला उपचुनाव में भाजपा की जीत को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी गड़बड़ कर सारे चुनाव जीत रही हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
rakesh_prayagraj

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत रविवार को प्रयागराज के झलवा चौराहे पर आयोजित किसान महापंचायत में पहुंचे। यहां टिकैत ने किसानों के मुद्दों पर भाजपा को घेरा। उन्होंने भाजपा को लेकर कहा कि ये लोग बेईमानी कर चुनाव जीतते हैं।

प्रयागराज में राकेश टिकैत से जब गोला उप चुनाव और 2024 के आम चुनावों पर सवाल हुआ तो उन्होंने कहा, "भाजपा बेईमानी से चुनाव जीत रही है। जब तक चुनावों में बेईमानी की जाएगी, भाजपा जीतती रहेगी।"


2024 में भी भाजपा जीतेगी

राकेश टिकैत ने आगे कहा, "2024 में भी बीजेपी की सरकार बनेगी। केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार है। इन्हीं का इलेक्शन कमीशन है, इन्हीं की कोर्ट कचहरी है। अफसर भी इनके लिए काम कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा ही जीतेगी।

जीएम सरसो को देश में नहीं आने देंगे: राकेश टिकैत
महापंचायत में जेनेटिकली मोडिफाइड सरसो (जीएम सरसों) को लेकर टिकैत ने कहा कि किसी कीमत पर नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर और राजस्थान के भरतपुर में जीएम सरसो के ट्रायल को मंजूरी दी है। हम ना उत्तर प्रदेश में और ना ही राजस्थान में इसका ट्रायल होने देंगे।"

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए टिकैत ने कहा कि केंद्र में आने से पहले भाजपा ने स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश लागू करने की बात की थी। सरकार में आने के बाद जीएम सरसो लाकर किसान को बर्बाद करना चाहती है।