24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में ढाई महीने के प्रवास पर रहेंगे हिन्दू, मुस्लिम और जिन्ना, जानिए क्यों राकेश टिकैत ने कही यह बड़ी बात

विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में चुनाव मैदान में कूदे नेता अपनी-अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। इसी क्रम में प्रयागराज माघ मेला में पहुंचकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। एक तरफ टिकैत ने मजबूत विपक्ष की बात कर दी तो, वहीं दूसरी ओर यूपी में ढाई महीना प्रवास पर हिन्दू, मुस्लिम और जिन्ना रहेंगे। पत्रिका टीम से खास बातचीत करते हुए कहा कि अब जनता तय करेगी कि यूपी में कौन मुख्यमंत्री बनेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 19 Jan 2022, 11:16 AM IST

यूपी में ढाई महीने के प्रवास पर रहेंगे हिन्दू, मुस्लिम और जिन्ना, जानिए क्यों राकेश टिकैत ने कही यह बड़ी बात

यूपी में ढाई महीने के प्रवास पर रहेंगे हिन्दू, मुस्लिम और जिन्ना, जानिए क्यों राकेश टिकैत ने कही यह बड़ी बात

प्रयागराज: संगमनगरी माघ मेले में लगे भारतीय किसान यूनियन के शिविर में आयोजित किसान चिंतन शिविर में पहुंचकर राकेश टिकैत ने किसानों को संबोधित किया। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर देश की सभी राजनीतिक पार्टियों ने संपर्क किया, लेकिन वह किसी के समर्थन में नहीं दे रहे हैं। हम राजनीति से दूर रहकर ही किसानों की बात करेंगे और उनके मुद्दों को उठाने का काम करेंगे। अभी किसानों की बहुत सी मांगे हैं जिसे सरकार को पूरा करना है।

सरकार 50 सालों में क्या करेगी उस पॉलिसी का करेंगे विरोध

भारतीय किसान यूनियन चिंतन शिविर में पहुंचकर पत्रिका से खास बातचीत करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की लड़ाई लड़ने के साथ ही अब सरकार 50 सालों में किस पॉलिसी पर काम करेगी उसको लेकर आंदोलन होगा। सरकार भारत देश को मजदूर देश बनाना चाहती है और राकेश टिकैत इसके खिलाफ है। हमारा यह आंदोलन नियमित जारी रहेगा। सरकार की पॉलिसी को लेकर आवाज बुलंद होगी।

यह भी पढ़ें: माघ मेले में पहुंचकर किसान नेता राकेश टिकैत ने कर दी बढ़ी घोषणा, जाने किस पार्टी का करेंगे समर्थन

जनता तय करेगी मुख्यमंत्री

राकेश टिकैत ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव में भारतीय किसान यूनियन का एक भी सदस्य राजनीतिक पार्टी के समर्थन में नहीं है। अब यह फैसला जनता के साथ में है और वह ही फैसला लेगी कि यूपी में किसकी सरकार बनेगी। जनता और किसानों के हित में जो सरकार काम करेगी, जनता उसे वोट देगी। अभी यूपी में ढाई महीने के लिए हिन्दू, मुस्लिम और जिन्ना प्रवास पर हैं और आगे जनता फैसला करेगी किसकी सरकार बनेगी।

इन मुद्दों पर होगी लड़ाई

प्रयागराज पहुंचकर राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों के लिए 13 महीना संघर्ष किया और सरकार को झुकना पड़ा है। ऐसे बहुत से मुद्दें हैं जिसकी लड़ाई अभी बाकी है। रोजगार, शिक्षा, किसान, गांव के किसान, मजदूर, आदिवासी और युवाओं की आवाज बुलंद करते रहेंगे। अब तो देश हित में लड़ाई होगी।

यह भी पढ़ें: ऐसा क्या हुआ की सीएम योगी आदित्यनाथ का यह कैबिनेट मंत्री वर्षों बाद अचानक छानने लगे जलेबी

मजबूत सरकार की वकालत

शिविर में लगे सभा को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि यूपी में मजबूत सरकार होनी चाहिए। अगर मजबूत सरकार रहेगी तभी मजबूत विपक्ष होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर किसान नेता ने कहा कि बड़े नेताओं को चुनाव जीतना चाहिए। विधानसभा चुनाव में यह जरूर साफ होगा कि यूपी जनता इस बार किसे सीएम तय किया है। किसान उसी पार्टी के साथ है जो उनके साथ खड़ी है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग