
किसान नेता राकेश टिकैत मंगलवार को प्रयागराज माघ मेले में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले भगवान राम के वंशज नहीं हैं। इन्होंने तो राम पर कब्जा किया है। मंदिर में ट्रस्ट बनाकर कब्जा करना बीजेपी वालों का षड़यंत्र है।
राकेश टिकैत ने कहा, “हम भगवान राम के वंशज हैं। भगवान राम का जन्म अयोध्या में हुआ था। अयोध्या हमारा मूल जन्म स्थल है। हमारे परिवार के लोग यहीं से बाहर गए हैं, हम रघुवंशी हैं। भगवान राम रघुवंशी थे। हम भी रघुवंशी हैं।”
यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी करेगी यूपी संगठन में फेर- बदल, कार्यकारिणी बैठक के बाद लिया जा सकता है फैसला
राकेश टिकैट बोले-लोकसभा चुनाव में किसी दल को नहीं मिलेगा समर्थन
इससे पहले राकेश टिकैत ने रविवार को प्रयागराज में कहा था। हमारा संगठन भारतीय किसान यूनियन लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी का समर्थन नहीं करेगा।” उन्होंने संकेत जरूर दिया कि उनके संगठन से जुड़े किसान लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ रहेंगे।
‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर क्या बोले टिकैत ?
राकेश टिकैत ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इस पर उन्होंने कहा था कि राहुल ने भरोसा दिलाया है कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है। वहां पर किसानों के हित में जल्दी उचित कदम उठाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: वरुण गांधी ने खुद की तुलना पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से की, सुनाया दिलचस्प किस्सा
Updated on:
17 Jan 2023 08:21 pm
Published on:
17 Jan 2023 08:20 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
