
सेना से रिटायर्ड हैं संतोष कुमार
शैल बांदा के अतर्रा का रहने वाला था। संतोष कुमार सेना से रिटायर्ड हैं। संतोष धूमनगंज के साकेतनगर में परिवार के साथ रहते हैं। घर में उनकी पत्नी गुड़िया, दो बेटे और एक बेटी है। पुलिस ने बताया कि संतोष के छोटे बेटे शैल सिंह ने इस साल 12वीं की परीक्षा पास की थी। उसकी उम्र 17 साल है।
स्कॉर्पियो लड़ाने पर की पिटाई
शुक्रवार शाम सनी अपने पिता की स्कॉर्पियो लेकर निकला। पड़ोसी के गेट में गाड़ी ले जाकर भिड़ा दिया। पड़ोसी का गेट क्षतिग्रस्त हो गया। संतोष ने बताया कि इस पर पड़ोसी ने सनी की पिटाई शुरू कर दी। उस वक्त वह घर पर नहीं थे। उनकी पत्नी ने पड़ोसी से हर्जाना देने के लिए कहा लेकिन बात नहीं बनी।
पड़ोसी ने पुलिस बुला ली
धूमनगंज पुलिस उनकी पत्नी और बड़े बेटे को पकड़कर पुलिस चौकी ले गई। आरोप है कि इस बीच पड़ोसी की पिटाई और पुलिस के डर से सनी ने कमरे में फांसी लगा ली। इसके बाद धूमनगंज पुलिस ने फौजी की पत्नी और बेटे को घर जाने दिया। सनी के पिता ने यह भी आरोप लगाया कि इस घटना के कारण उनके बड़े बेटे की बीकॉम की परीक्षा भी छूट गई।
क्या कहती है पुलिस
इस मामले में धूमनगंज इंस्पेक्टर राजेश मौर्य ने बताया कि लड़के ने स्कार्पियो गाड़ी पड़ोसी के घर में घुसा दी थी। दरवाजा टूट गया था। इसके बाद वह गाड़ी छोड़कर भाग निकला था। पुलिस ने गाड़ी को थाने भेजवा दी। दोनों पक्षों में समझौता की बात चल रही थी। इसलिए सनी की मां और पड़ोसी पुलिस चौकी पहुंचे थे। उनके बीच बातचीत चल रही थी कि सूचना मिली कि सनी ने फांसी लगा ली है। सनी को पुलिस पकड़ने भी नहीं गई थी।
Published on:
28 May 2023 09:37 am
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
