15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP MLC Election 2022: इलाहाबाद-कौशांबी में समाजवादी पार्टी ने फिर वासुदेव यादव पर लगाया दांव और प्रतापगढ़ से होंगे विजय यादव

यूपी विधानसभा चुनाव के बाद अब एमएलसी चुनाव से माहौल बनने जा रहा है। समाजवादी पार्टी ने प्रयागराज-कौशाम्बी से बासुदेव यादव पर एक फिर भरोसा जताया है और प्रतापगढ़ से विजय यादव को प्रत्याशी बना दिया है। मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके नाम की घोषणा की। इस समय वासुदेव यादव वर्तमान में एमएलसी हैं। समाजवादी पार्टी ने प्रतापगढ़ में उम्‍मीदवारों के कयास पर विराम लगाया है। समाजवादी पार्टी ने विजय यादव को प्रत्‍याशी घोषित किया है।

2 min read
Google source verification
UP MLC Election 2022: इलाहाबाद-कौशांबी में समाजवादी पार्टी ने फिर वासुदेव यादव पर लगाया दांव और प्रतापगढ़ से होंगे विजय यादव

UP MLC Election 2022: इलाहाबाद-कौशांबी में समाजवादी पार्टी ने फिर वासुदेव यादव पर लगाया दांव और प्रतापगढ़ से होंगे विजय यादव

प्रयागराज: यूपी विधानसभा चुनाव के बाद अब एमएलसी चुनाव से माहौल बनने जा रहा है। समाजवादी पार्टी ने प्रयागराज-कौशाम्बी से बासुदेव यादव पर एक फिर भरोसा जताया है और प्रतापगढ़ से विजय यादव को प्रत्याशी बना दिया है। मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके नाम की घोषणा की। इस समय वासुदेव यादव वर्तमान में एमएलसी हैं। समाजवादी पार्टी ने प्रतापगढ़ में उम्‍मीदवारों के कयास पर विराम लगाया है। समाजवादी पार्टी ने विजय यादव को प्रत्‍याशी घोषित किया है।

सपा और भाजपा बीच रहेगा मुकाबला

यूपी विधानसभा चुनाव के बाद अब फिर से एमएलसी चुनाव में भाजपा और सपा के बीच टक्कर देखी जा रही है। इस एमएलसी चुनाव में प्रयागराज व कौशांबी के सांसद, विधायक,महापौर, पार्षद, नगर पालिका व नगर पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान मतदान करते हैं। इसलिए चुनाव काफी तगड़ा होगा।

यह भी पढ़ें: राजा भैया और बाहुबली अतीक अहमद के नाम प्रयागराज मंडल में दर्ज है ऐसा रिकॉर्ड जिसे तोड़ने में बड़े-बड़े दिग्गज हुए फेल, जानिए क्यों

प्रयागराज और कौशांबी में सपा के सात विधायक और एक एमएलसी हैं। नगर निकाय और पंचायतों में भी सपा के सदस्यों की संख्या ठीक है। ऐसे में सपा की सीधी लड़ाई भाजपा से ही तय मानी जा रही है। इसी क्रम मंगलवार को वासुदेव यादव के नाम की घोषणा हुई तो पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी छा गई।

यह भी पढ़ें: अब रेलवे पुराने कोच को रेस्टोरेंट के रूप में करेगा तब्दील, यात्री कर सकेंगे पसंदीदा भोजन, जानिए कब से होगी शुरुआत

प्रतापगढ़ से समाजवादी प्रत्याशी विजय यादव नाम घोषित

यूपी विधान परिषद सदस्य पद के लिए राजनीतिक दलों की ओर से नामों की घोषणा को लेकर लोगों में उत्‍सुकता बनी है। प्रयागराज मंडल में अब एलएलसी चुनाव का माहौल देखने को मिल रहा है। मंगलवार को समाजवादी पार्टी ने प्रतापगढ़ में उम्‍मीदवारों के कयास पर विराम लगाया है। समाजवादी पार्टी ने विजय यादव को प्रत्‍याशी घोषित किया है। प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष छविनाथ यादव ने इसकी जानकारी दी है।