18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा ने फूलपुर लोकसभा सीट से माफिया अतीक अहमद के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अमरनाथ मौर्या को प्रत्याशी बनाया, कौन हैं ये?

Up Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी ने फूलपुर लोकसभा सीट से तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए अमरनाथ मौर्या को उम्मीदवार बनाया। अमरनाथ मौर्या वर्ष 2002 में माफिया अतीक अहमद के खिलाफ भी लड़ चुके हैं चुनाव। आइए जाने कौन हैं ये ?

less than 1 minute read
Google source verification
amarnath_maurya_.jpg

सपा ने फूलपुर लोकसभा सीट से अमरनाथ मौर्या को प्रत्याशी बनाया।

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले की फूलपुर संसदीय सीट से समाजवादी पार्टी ने आज तमाम अटकलों में विराम लगाते हुए उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने यहां से अमरनाथ मौर्या को प्रत्याशी बनाया है। वर्तमान में अमरनाथ मौर्या समाजवादी पार्टी में प्रदेश सचिव है। अमरनाथ मौर्या जिला कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड प्रयागराज–कौशांबी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।


अमरनाथ मौर्या धूमनगंज थाना क्षेत्र के प्रीतम नगर के जयंतीपुर में रहते है। वर्ष 2002 में शहर पश्चिमी से बसपा के टिकट पर माफिया अतीक अहमद के खिलाफ विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।

सपा से कट गया था टिकट

वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में प्रयागराज की शहर पश्चिमी से समाजवादी पार्टी ने अमरनाथ मौर्या को प्रत्याशी घोषित किया, लेकिन नामांकन के अंतिम दिन टिकट काट कर समाजवादी पार्टी ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय की छात्र संघ अध्यक्ष रहीं रिचा सिंह को प्रत्याशी बनाया। अमरनाथ मौर्या भारतीय जनता पार्टी में भी काफी समय तक रहे हैं, ये भी स्वामी प्रसाद मौर्या के साथ ही सपा में शामिल हुए थे।