30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीयूजी नंबर पर सख्त हुए एसएसपी, नहीं उठा फोन तो थाना प्रभारी की जाएगी कुर्सी, विभाग में मचा हड़कंप

इस गंभीर सूचना पर तत्काल एसएसपी द्वारा स्वयं अपने समक्ष जन शिकायत प्रकोष्ठ (PUBLIC GRIEVANCE REDRESSAL CELL) के एक दारोग़ा राम कुमार के मोबाइल नम्बर से थाना झूँसी के थाना प्रभारी के सीयूजी नम्बर पर कॉल कराया गया, परन्तु फ़ोन पिक नहीं हुआ। इसके बाद कार्यालय में फरियादियों की सुनवाई करते करते ही उस नम्बर पर लगातार 5 बार और कॉल कराया गया, परन्तु एक बार भी थाना झूँसी का सीयूजी नम्बर नहीं पिक किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 2 Jun 2022, 4:23 PM IST

सीयूजी नंबर पर सख्त हुए एसएसपी, नहीं उठा फोन तो थाना प्रभारी की जाएगी कुर्सी, विभाग में मचा हड़कंप

सीयूजी नंबर पर सख्त हुए एसएसपी, नहीं उठा फोन तो थाना प्रभारी की जाएगी कुर्सी, विभाग में मचा हड़कंप

प्रयागराज: जिले के एसएसपी अजय कुमार ने शासन के आदेश के बाद सख्त हुए। जनपद के समस्त थाना प्रभारी के सीयूजी नंबर को चेक कर रहे हैं और चेकिंग के दौरान झूसी थाना प्रभारी की लापरवाही सामने आई तत्काल लाइन हाजिर किए। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा की जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है कि सीयूजी नंबर पर आए हर काल को रिसीव करें। जिससे आम जनमानस की समस्या सुनी जा सके। अगर किसी थाना प्रभारी का सीयूजी नंबर बंद हुआ या फिर संपर्क से बाहर रहा तो संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। निष्पक्ष भाव से जनता की सेवा करते हुए अपने फर्ज का निर्वहन करें।

थाना प्रभारी झूँसी को लाइन हाज़िर किया गया

गुरुवार को एसएसपी कार्यालय में जन सुनवाई के दौरान एसएसपी के संज्ञान में आया कि थाना प्रभारी झूँसी यशपाल सिंह न तो अपना सीयूजी फ़ोन उठाते हैं और ना ही ऐसी कोई व्यवस्था बनाए हैं कि कोई ना कोई सहकर्मी / आरक्षी थाने के सीयूजी फ़ोन को अटेंड करे।

इस गंभीर सूचना पर तत्काल एसएसपी द्वारा स्वयं अपने समक्ष जन शिकायत प्रकोष्ठ (PUBLIC GRIEVANCE REDRESSAL CELL) के एक दारोग़ा राम कुमार के मोबाइल नम्बर से थाना झूँसी के थाना प्रभारी के सीयूजी नम्बर पर कॉल कराया गया, परन्तु फ़ोन पिक नहीं हुआ। इसके बाद कार्यालय में फरियादियों की सुनवाई करते करते ही उस नम्बर पर लगातार 5 बार और कॉल कराया गया, परन्तु एक बार भी थाना झूँसी का सीयूजी नम्बर नहीं पिक किया गया।

यह भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट: पीडीए ने भवन का स्वीकृत नक्शा दाखिल करने को मांगा समय, अतिक्रमण हटाने को दुकानदारों को नोटिस

इस गंभीरता को देखते हुए, एसएसपी द्वारा स्वयं अपने मोबाइल नम्बर से थाना प्रभारी झूँसी को वीडियो कॉल करके सीयूजी फ़ोन ना उठाने का कारण पूछा गया तो बताया कि वह नम्बर सीयूजी फ़ोन में सेव नहीं था, इसलिए नहीं उठाया गया। थाना प्रभारी द्वारा दिया गया यह ग़ैर ज़िम्मेदाराना उत्तर उनके पदीय दायित्वों की अवहेलना और उनके कैज़ुअल व्यवहार को परिलक्षित करता है। यही नहीं उनके द्वारा प्रदर्शित यह व्यवहार उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए आदेशों और निर्देशों की स्पष्ट अवहेलना है। उपरोक्त के दृष्टिगत थाना प्रभारी झूँसी का स्थानांतरण पुलिस लाइन हेतु किया गया है। उनकी कार्यप्रणाली की जाँच करके सत्यता के आधार पर अग्रेतर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश