
बमबाज गुड्डू मुस्लिम का घर
माफिया अतीक अहमद के गुर्गे बमबाज गुड्डू मुस्लिम के घर पर प्रशासन कार्रवाई की तैयारी में है। शुक्रवार को प्रशासन की टीम गुड्डू मुस्लिम का घर गिराने पहुंची। घर गली में होने की वजह से बुलडोजर की कार्रवाई नहीं पाई। इलाहाबाद के सूत्रों के मुताबिक, अब गुड्डू मुस्लिम का घर छेनी-हथौड़े से तोड़ा जाएगा।
दूसरे मकान पर हो सकती है कार्रवाई
प्रशासन के नजदीकियों से ये भी खबर आ रही है कि प्रशासन गुड्डू मुस्लिम के दूसरे ठिकाने का पता जुटा रही है। उसको भी भी प्रशासन बुलडोजर से गिराएगा।
अतीक के दो गुर्गों के मकान पर चल चुकी है बुलडोजर
उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक के करीबियों पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 1 मार्च को प्रशासन ने चकिया में बने खालिद अरबाज के मकान को गिराया। उसके दूसरे दिन करैली में बने सफदर अली के मकान को प्रशासन ने गिराया।
Published on:
03 Mar 2023 03:19 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
