
इस साल अरब सागर में आया पहला चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ तेजी से एक बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। मौसम विज्ञानियों ने केरल में मानसून की ‘‘धीमी’’ शुरुआत होने और इसके दक्षिणी प्रायद्वीप के आगे ‘‘कमजोर’’ प्रगति करने का पूर्वानुमान लगाया है। इसकी वजह से यूपी में मौसम का मिजाज एकदम बदल सकता है।
भले ही नौतपा बीता हो, पर बृहस्पतिवार से तीन दिन गर्मी खूब तपाएगी। मौसम विभाग ने इन तीन दिनों के लिए चेतावनी जारी कर दी है। हालांकि, रविवार से बादल और बारिश से राहत के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के निष्क्रिय हो जाने से मौसम शुष्क हो गया है और तापमान चढ़ने लगा है।
मौसम विभाग ने 7 जून को बताया कि अरब सागर के ऊपर एक डिप्रेशन बना है। इसके उत्तर की ओर बढ़ने के आसार हैं और अगले 24 घंटो के भीतर यह चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। इसके चलते तटीय इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं।
पश्चिमी और पूर्वी जिलों में 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने और गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। राज्य में मंगलवार को भी बारिश की संभावना को देखते हुए आईएमडी (IMD) ने अलर्ट जारी किया है। विभाग ने राज्य के कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) और कई जिलों में येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है।
मौसम विभाग ने राज्य में बागपत, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, इलाहाबाद,हरदोई, सीतापुर, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, इटावा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललीतपुर और आसपास के इलाकों में तेज बारिश की संभावना है। इन 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में येलो अलर्ट
वहीं राज्य के शामली, सहारनपुर, बिजनौर, संभल, रामपुर, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोड़ा, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, प्रतापगढ़, फतेहपुर, बांदा, कौशांबी, चित्रकुट, प्रयागराज और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Published on:
08 Jun 2023 09:10 am
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
