21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon 2023: मानसून को लेकर बड़ा अपडेट, 2 दिन तक 15 जिलों में धुंआधार बारिश के साथ गिरेंगे ओले, जानें भविष्यवाणी

Monsoon 2023: यूपी में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट मिला है। इसी के साथ मौसम विभाग ने 15 जिलों में दो दिन तक धुंआधार बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी दी है। पश्चिमी यूपी में 70 की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

2 min read
Google source verification
UP Weather Pattern Changed, Monsoon will arrive soon

Monsoon 2023: यूपी में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट मिला है। इसी के साथ मौसम विभाग ने 15 जिलों में दो दिन तक धुंआधार बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी दी है। पश्चिमी यूपी में 70 की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार साउथवेस्ट मानसून को लेकर अब फिर से अच्छी खबर आई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को बताया है कि मानसून अब दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों और दक्षिण बंगाल की खाड़ी और पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

साउथवेस्ट मानसून के दक्षिण के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र, बंगाल की दक्षिण खाड़ी, बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी में मॉनसून अगले 48 घंटे में और आगे बढ़ेगा। इस बीच, मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले दिनों में दो चक्रवात आने वाले हैं, जिससे मौसम में बदलाव होगा। आठ जून से 10 जून के बीच बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में दो चक्रवात बनने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: मौसम विभाग का नया अपडेट, आज रात से 7 जून तक तेज तूफान, आंधी-ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें कहां होगी मूसलाधार बारिश?

इस बीच, मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी यूपी, दिल्ली, राजस्थान आदि राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उधर, दक्षिण भारत के केरल, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में बारिश होगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा की गई भविष्यवाणी के अनुसार, भारत में मॉनसून 4 जून को पहुंचेगा। पिछले साल, आईएमडी की 27 मई की भविष्यवाणी के दो दिन बाद 29 मई को केरल में मॉनसून आया था।

इन जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट
आईएमडी ने सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, अलीगढ़, संभल, बदायूं और आसपास के जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इन इलाकों में बारिश के साथ वज्रपात भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें: 12 साल में बनकर तैयार हुआ था आगरा का बुलंद दरवाजा, 400 साल बाद भी बेजोड़, बड़ी दिलचस्प है इसकी कहानी

कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना भी है। इसी के साथ हवाएं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। वहीं पूर्वांचल के जिलों में मौसम साफ रहेगा। इस कारण गर्मी ज्यादा पड़ने की संभावना है। कुछ जगहों पर दिन में आसमान में हल्के बादल दिख सकते हैं। इन इलाकों में भी आने वाले कुछ दिनों में बारिश के साथ गर्मी से राहत मिल सकती है।