प्रयागराज

UP Weather: 26 मई को दोपहर बाद से बदल जाएगा मौसम, 31 मई तक आंधी और बारिश का दिखेगा कहर

UP Weather: यूपी में कल यानी 26 मई को दोपहर बाद से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। यूपी के लगभग सारे जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

less than 1 minute read

UP Weather: यूपी का मौसम इनदिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। जिसके चलते लोग काफी परेशान दिख रहे है। लेकिन अब कल से ही मौसम में बदलाव देखने जो मिलेगा। कल दोपहर से ही 40 की रफ़्तार से तेज हवाएं चलेगी और रात होते होते बारिश भी होगी। आज कुछ राज्यों में जम कर बारिश हुई है। इसके चलते ये अनुमान लगाया जा रहा है कि कल उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। यूपी के लोग मौसम बदलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

इन इलाकों में गिरेंगे ओले
मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के मुताबिक कल यानी 26 मई को प्रदेश के आगरा, अलीगढ़, अमरोहा, औरैया, बागपत, बिजनौर, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, हाथरस, कासगंज, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, शामली में ओले गिरने की संभावना है। वहीं 50-60 किमी रफ्तार से गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। साथ ही मौसम वैज्ञानिक के अनुसार बारिश के चलते खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है।

Published on:
25 May 2023 10:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर