22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब ‘गूगल मैप’ से होगा स्मार्ट सिटी के लिए गांव का चिन्हांकन

गूगल मैप में सभी गांवों तस्वीरें उपलब्ध

less than 1 minute read
Google source verification

image

Jyoti Mini

Jul 18, 2016

goggle map

goggle map

इलाहाबाद. संगमनगरी के विस्तार के लिए गूगल की मदद से अब गांवों को चिन्हित किया जाएगा। ताकि स्मार्ट सिटी के तहत करीब एक लाख की आबादी के साथ काफी बड़े क्षेत्र को लाभ पहुंचाया जा सके। इसे लेकर नगर निगम की टीम कार्य में जुट गई है।

इलाहाबाद शहर को विस्तार करने की कवायत शुरू हो गई है। अब इलाहाबाद के शहरी इलाके से आसपास के करीब 171 गांवों को भी जोड़ा जाएगा। चार तहसीलों के शामिल ये गांव जल्द ही स्मार्ट सिटी के क्षेत्र में शामिल हो जाएंगे। इन गांवो का नक्शा गूगल मैप से लिया जा रहा है।

इन गावों का अलग-अलग नक्शा बना कर शहर से जोड़ा जाएगा। सर्वे टीम इस कार्य में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टीम की ओर से गूगल मैप से इन गांवों का नक्शा रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। नगर निगम इस कार्य के लिए सर्वे शुरू कर चुकी है।

वर्तमान में चिन्हित गांवो से शासन को मिलने वाले राजस्व व भौतिक स्थिति को लेकर कर सर्वे चल रहा है। सर्वे कार्य पूरा होते ही एक महीने के अंदर यह रिपोर्ट शासन के पास भेजा जाएगा। मालूम हो कि स्मार्ट सिटी के तहत झलवा, बमरौली, बघाडा, कटरा क्षेत्र सहित अन्य जगहों को भी शामिल किया जा रहा है।

स्मार्ट सिटी क्षेत्र के विस्तार से शहर के साथ-साथ आसपास का भी कायाकल्प हो जाएगा। वर्तमान में जिस आधार पर विस्तार की प्रकिया चल रही है। उस हिसाब से नगर निगम के वार्डों की संख्या में भी विस्तार होना तय है। वर्तमान में नगर निगम सीमा में 80 वार्ड हैं। विस्तार होने के बाद करीब 110 वार्ड हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें

image