
अलवर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं का रिजल्ट समय से पहले घोषित करके रेकॉर्ड बनाया है। कुछ ऐसा ही रेकॉर्ड 10वीं बोर्ड परीक्षा में अलवर जिले के सरकारी स्कूलों ने भी कायम किया है। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक महेश मेहता ने बताया कि 10वीं बोर्ड परीक्षा में जिले के 247 सरकारी स्कूलों में एक भी बच्चा फेल नहीं हुआ है। कठूमर ब्लॉक में 41 सरकारी स्कूलों का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। इसी तरह गोविन्दगढ़ व थानागाजी ब्लॉक में 19-19, लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक में 23, मालाखेड़ा ब्लॉक में 35, रैणी ब्लॉक में 27, राजगढ़ ब्लॉक में 31, उमरैण ब्लॉक में 24 तथा रामगढ़ ब्लॉक में 28 सरकारी स्कूलों का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। अलवर जिले में कुल 443 सरकारी स्कूल हैं।
इन सरकारी स्कूलों का 10वीं व 12वीं में शत-प्रतिशत परिणाम
-राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय एसएमडी : कक्षा 10वीं व 12वीं दोनों में शत-प्रतिशत परिणाम रहा। कक्षा 10वीं में 40 छात्राओं में से 13 प्रथम, 20 द्वितीय व 7 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं। कक्षा 12वीं कला वर्ग में 59 छात्राओं में से 42 प्रथम व 17 द्वितीय श्रेणी में रही। विज्ञान वर्ग में 15 में से 11 प्रथम व 4 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुई।
-राजकीय यशवंत उच्च माध्यमिक विद्यालय : कक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। 12वीं में कला संकाय में 33 विद्यार्थी थे, जिसमें से 16 प्रथम, 16 द्वितीय और एक तृतीय श्रेणी से पास हुए। कॉमर्स संकाय में कुल 15 विद्यार्थी थे, जिसमें से 11 प्रथम और 4 द्वितीय श्रेणी से पास हुए। विज्ञान संकाय का परिणाम 92 प्रतिशत रहा है। इसमें 24 विद्यार्थी थे, जिसमें से 20 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 2 विद्यार्थी द्वितीय और 2 विद्यार्थी पूरक रहे। कक्षा 10वीं में 29 विद्यार्थी थे, जिसमें से 20 प्रथम और 9 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से पास हुए हैं।
-राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवाजी पार्क : 10वीं व 12वीं में शत-प्रतिशत परिणाम रहा। कक्षा 12वीं में 5 व कक्षा 10वीं में 28 विद्यार्थी थे, इसमें से 8 विद्यार्थी प्रथम और 12 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए।
-राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय साहडोली (रामगढ़) : 10वीं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। 11 में से 4 छात्राएं प्रथम व 7 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं।
नवीन स्कूल का परीक्षा परिणाम निराशाजनक
अलवर शहर के नवीन स्कूल का 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 46 प्रतिशत और गोविंदगढ़ ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फाहरी का रिजल्ट 44.44 प्रतिशत रहा।
एक प्राइवेट स्कूल का परिणाम देरी से हुआ जारी
राजगढ़ ब्लॉक के रैणी में संचालित एक प्राइवेट स्कूल का कक्षा 10वीं का परिणाम एक दिन बाद जारी हुआ था। इस स्कूल में 10वीं बोर्ड परीक्षा में 151 बच्चे हैं, जिनके सत्रांक पोर्टल पर अपलोड नहीं किए गए थे।
इकोनॉमिक्स विषय वाले विद्यार्थियों का रिजल्ट अब तक जारी नहीं
कक्षा 12वीं में इकोनॉमिक्स विषय वाले सभी विद्यार्थियों का परिणाम अब तक भी जारी नहीं हो सका है। इसमें कला और वाणिज्य संकाय के विद्यार्थी हैं। अलवर शहर में संचालित एक निजी स्कूल के 14 बच्चों का परिणाम रुका हुआ है। स्कूल प्रशासन ने इसका कारण तकनीकी खराबी बताया है।
Published on:
02 Apr 2026 10:53 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
