9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्याज के लिए 15 ट्रेन बुक, मांग बढऩे पर माल को बाहर भेजा जाएगा

अभी 60 से 70 हजार कट्टे की आवक
2 min read
Google source verification

अलवर

image

mohit bawaliya

Nov 19, 2023

प्याज के लिए 15 ट्रेन बुक, मांग बढऩे पर माल को बाहर भेजा जाएगा

प्याज के लिए 15 ट्रेन बुक, मांग बढऩे पर माल को बाहर भेजा जाएगा

अलवर की प्याज की देश-विदेश में बढ़ती मांग को देखते हुए 15 ट्रेन बुक कराई गई हैं। आगामी दिनों में बाजार में मांग बढऩे पर अलवर से आसाम के सिलीगुड़ी व गोवाहाटी में ट्रेन से माल भेजा जाएगा। फिलहाल अलवर मंडी में करीब 60 से 70 हजार कट्टे प्याज की आवक हो रही है। जबकि गत वर्ष इन दिनों करीब 20 से 25 हजार कट्टे प्याज की आवक हुई थी। वहीं, इस बार प्याज के भाव भी अच्छे मिल रहे हैं।


अब तक 2 से ढाई लाख कट्टे प्याज की आवक

अलवर मंडी में इस बार 1 नवंबर के आसपास प्याज की आवक शुरू हुई थी। वहीं, अब तक करीब 2 से ढाई लाख कट्टे की आवक हो चुकी है। जानकारी के अनुसार मंडी में प्याज की प्रतिदिन की आवक में से करीब 200 से 250 कट्टे की जिले में खपत होती है। बाकी सारा माल जिले से बाहर भेज दिया जाता है। वहीं, आगामी दिनों में आवक बढऩे के साथ ही और अधिक मात्रा में प्याज बाहर भेजा जाएगा।


पिछली बार से भाव भी दोगुने मिल रहे

गत वर्ष बारिश के कारण फसल खराब होने के कारण प्याज के थोक भाव 8 से 15 रुपए प्रति किलो रहे। जो रिटेल में 15 से 25 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिके। जबकि इस बार प्याज के थोक भाव 30 से 42 रुपए और रिटेल भाव 60 रुपए प्रतिकिलो हैं।

आगामी दिनों में मांग बढऩे की उम्मीद
अलवर की प्याज अभी प्रदेश के विभिन्न जिलों सहित दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, आसाम, बंगाल व बिहार सहित बांग्लादेश जा रही है। वहीं, बताया जा रहा है कि नासिक व मध्यप्रदेश की मंडियों में अभी पुराने माल का स्टॉक निकाला जा रहा है। इसके खत्म होने पर अलवर के प्याज की मांग और भी बढ़ेगी। इसके बाद ट्रेन से अलवर की प्याज को बाहर भेजा जाएगा।

अलवर के प्याज को बाहर भेजने के लिए 15 ट्रेन बुक कराई जा चुकी हैं। आगामी दिनों में मांग बढऩे पर अलवर से आसाम के लिए प्याज की ट्रेन रवाना की जाएगी।
- प्रताप ङ्क्षसह, मंडी व्यापारी।